7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

32 साल बाद इशांत ने एजबेस्टन में चटकाए पांच विकेट, कपिल देव और चेतन शर्मा के बाद तीसरे भारतीय

इस पंजे के साथ इशांत इस मैदान में पांच विकेट लेने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। साथ ही एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड पर 32 साल बाद किसी भारतीय गेंदबाज ने पांच विकेट लिए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 4 Aug 2018, 12:42 PM IST

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट बर्मिघम के एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहा है। इस मैच में भारत ने इशांत शर्मा की शानदार गेंदबाजी के दम पर इंग्लैंड को दूसरी पारी में मत्र 180 रन पर ढेर कर दिया। इशांत ने इस मैच में पांच विकेट लिए। इस पंजे के साथ इशांत इस मैदान में पांच विकेट लेने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। साथ ही एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड पर 32 साल बाद किसी भारतीय गेंदबाज ने पांच विकेट लिए हैं।

32 साल बाद लिए पांच विकेट
जी हां! टेस्ट मैच में आज भी इशांत की गेंदबाजी का तोड़ नहीं। तेज़ और उछाल भरी पिचों में इशांत शानदार गेंदबाजी करते हैं ये उन्होंने पिछले इंग्लैंड दौरे में भी साबित किया था। शुक्रवार को इशांत ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पूरी इंग्लैंड की टीम को पवेलियन भेज दिया। इशांत ने इस पारी में पांच विकेट झटके। इस ग्राउंड में पांच विकेट लेने वाले इशांत तीसरे भारतीय हैं इस से पहले दिग्गज आलराउंडर और पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव ने साल 1979 में 146 रन दे कर 5 विकेट झटके थे। कपिल के अलावा पूर्व भारतीय गेंदबाज चेतन शर्मा ने साल 1986 में 58 रन देकर 6 विकेट झटके थे। इन दोनों दिग्गजों के बाद इशांत ने 32 साल बाद एक बार फिर ये कारनामा कर दिखाया।

पिछले तीन मैचों में चटकाए हैं 17 विकेट
इतना ही नहीं इशांत ने इंग्लैंड में खेले गए पिछले तीन मैच में दो बार पांच विकेट झटके हैं वहीं एक में उन्होंने चार विकेट लिए थे। साल 2014 में खेली गई पांच मैचों की टेस्ट सीरिज़ के दुस्र्रे मैच में इशांत ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए 74 रन देकर सात विकेट चटकाए थे।इशांत ने इंग्लैंड में खेले गए पिछले तीन मैच में इशांत ने 17 विकेट लिए हैं। इस मैच में इंग्लैंड द्वारा दिए गए 194 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने अपनी दूसरी पारी में एक समय अपने पांच विकेट 78 रनों पर ही खो दिए थे, लेकिन कप्तान कोहली ने एक छोर संभाले रखा और तीसरे दिन शुक्रवार का खेल खत्म होने तक धीरे-धीरे रनों के अंतर को पाट अपनी टीम को मैच में बनाए रखा। भारत ने दिन का अंत पांच विकेट के नुकसान पर 110 रनों के साथ किया। दिन का खेल खत्म होने तक कप्तान के साथ कार्तिक 18 रन बनाकर डटे हुए हैं। भारत अभी भी जीत से 84 रन दूर है। मैच में हालांकि इंग्लैंड की जीत की संभावनाओं को नकारा नहीं जा सकता। एजबेस्टन के हालात के मद्देनजर मैच उस पड़ाव पर है कि जीत किसी भी टीम के हिस्से आ सकती है।