1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एयरपोर्ट पर मनाया जा रहा बोल्ट की जीत का उग्र जश्न, यात्री गोलीबारी मान बैठे

अमरीका के जॉन एफ केनेडी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की घटना। कई उड़ानें रद्द हुईं। गोलीबारी की सूचना गलत निकली।

2 min read
Google source verification

image

rohit panwar

Aug 16, 2016

Usain bolt shooting

Usain bolt shooting

न्यूयॉर्क. अमरीका के जॉन एफ केनेडी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर 14 अगस्त की रात को दुनिया के सबसे तेज धावक उसेन बोल्ट की जीत का जश्न अफरातफरी और दहशत में बदल गया है। जीत के वक्त कुछ लोग जश्न में उग्र हो गए। कुछ ही देर बाद पुलिस को एयरपोर्ट में गोलीबारी होने की सूचना मिली। उड़ानें रद्द की गईं। दो टर्मिनल खाली कराए गए। हालांकि बाद में गोलीबारी की सूचना गलत निकली।

सीसीटीवी फुटेज से उग्र जश्न की बात पता चली

दरअसल, उसेन बोल्ट ने 14 अगस्त को 200 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल जीता था। उस वक्त एयरपोर्ट पर लोग अपनी फ्लाइट के इंतजार में दौड़ की प्रतियोगिता देख रहे थे। न्यूयॉर्क पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज में पाया कि लोग जीत का जश्न मना रहे थे। कुछ उग्र हो गए। पुलिस के अनुसार, बोल्ट की जीत के करीब सात मिनट बाद पुलिस को गोलीबारी की सूचना फोन कॉल के जरिये दी गई। इसके बाद पुलिस हरकत में आई। चश्मदीदों ने भी कहा कि बोल्ट की जीत से कुछ इतने उग्र हो गए कि वो चिल्लाने लगे। इस बीच किसी ने गोलाबारी की बात कही। बहरहाल, इस घटना से लोग डर गए। टर्मिनल को खाली कराया गया। पुलिसकर्मी पहुंचे और उन्हें जांच में कोई घायल नहीं मिला और न ही किसी की गिरफ्तारी हुई। कई उड़ानें रद्द कर दी गईं और अन्य फ्लाइट्स को दूसरी जगह जगह डायवर्ट किया गया।

झूठे कॉल्स और चर्चा से दहशत फैली

जांच के बाद पुलिस ने पाया कि कोई गोलीबारी नहीं हुई है। झूठी फोन कॉल्स और लोगों के एक दूसरे के साथ चर्चा करने पर माहौल बिगड़ता चला गया। न्यूयार्क पुलिस विभाग के विशेष अभियान प्रकोष्ठ के प्रमुख हैरी वेडिन ने ट्वीट किया- सभी टर्मिनलों की जांच की गई और उन्हें ठीक करार दिया गया। नकारात्मक परिणाम। सभी प्रभावित टर्मिनल जल्द परिचालन शुरू करेंगे। कोई गोली नहीं चली है। इसके बाद एयरपोर्ट ने भी औपचारिक तौर पर किसी भी तरह की गोलीबार की घटना से इनकार करते हुए सब सामान्य होने की जानकारी दी।
Story Loader