अमेठी. अमेठी सूबे के मुखिया विद्युत विभाग को सुधारने के लिए लाख कोशिश कर ले लेकिन उनके अधिकारी है कि सुधरने का नाम नहीं ले रहे। ताजा मामला अमेठी का है, जहां विद्युत विभाग ग्रामीणों को अपने रिकॉर्ड में कनेक्शन तो काफी समय पहले से चालू कर दिया है, लेकिन अब तक उनके घरों में लाइट नही पहुंची है। लेकिन बिल पहुंचने लगा है वह भी हजारों में।वहीं ग्रामीणों की माने तो बिल जमा करने की धमकी भी दी जाती है।