Smriti Irani in Amethi: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी इस समय उत्तर प्रदेश के अमेठी यानी अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर हैं। जहां उन्होंने गांधी परिवार पर जमकर हमले किए।
Smriti Irani in Amethi: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी इस समय उत्तर प्रदेश के अमेठी यानी अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर हैं। जहां उन्होंने गांधी परिवार पर जमकर हमले किए। साथ ही उन्होंने कांग्रेस और बीजेपी की अमेठी में अंतर भी बताया। उन्होंने अमेठी में विकास के बारे में कहा कि भाजपा सरकार में यहां कई तरह के निवेश हुए हैं। उन्होंने कहा कि बोइंग नाम की कंपनी ने सीटी स्कैन की मशीन अमेठी को समर्पित की है। यहां पर एक संस्था ने स्कूल के बच्चों के लिए किताबें पढ़ने की व्यवस्था की है। गांधी परिवार का यहां होने का मतलब अमेठी का उत्थान कभी नहीं था। उन लोगों ने गरीबों की झोपड़ियों में जाकर सिर्फ फोटो खिंचवाए।
केंद्रीय मंत्री नें कहा कि अमेठी वो लोकसभा क्षेत्र है। जहां पर तीन विपक्षी दलों ने एक साथ चुनाव लड़ा। वो तीन थे हम एक। 2019 के चुनाव से पहले एक लाख 23 हजार लोगों के घरों में कभी बिजली का कनेक्शन नहीं पहुंचा था। अमेठी जैसे गढ़ में जहां पर कांग्रेस के दिग्गज चुनाव लड़े वहां इतनी तादात में बिना बिजली के घर थे।
कोई ये कल्पना नहीं कर सकता था कि 3 लाख से ज्यादा परिवारों के घरों में अपना शौचालय नहीं था। मैंने अमेठी की जनता से वादा किया था कि किसी सांसद ने अपने राजनीतिक इतिहास में कभी कोई घर नहीं बनाया। मेरा संकल्प पूरा हुआ कि मैंने अपने परिवार के लिए अपना घर बनाया। परिवार का मतलब वो नहीं जिनसे मेरा खून का रिश्ता है, इसका मतलब वो लोग हैं जिन्होंने मुझे अपना माना।