1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अमेठी

संग्रामपुर पुलिस को मिली पांचवी बार सफलता, चोरों के गैंग को किया गिरफ्तार

जिले की संग्रामपुर पुलिस इन दिनों काफी सक्रिय हो गई है।

Google source verification

अमेठी. जिले की संग्रामपुर पुलिस इन दिनों काफी सक्रिय हो गई है। विगत दो महीने के अंदर पांचवीं बार सफलता हासिल कर क्षेत्र के लोगों को राहत प्रदान की है। इससे बड़े बड़े अपराधियों के हौसले पस्त होते नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में संग्रामपुर से लेकर अमेठी व अन्य इलाको में छोटी बड़ी अपराधिक घटनाओं को अंजाम देने में माहिर शनि पांडेय जो आतंक का पर्याय बन गया था। शनि पाण्डेय ने न सिर्फ अपराधियों की एक बड़ी गैंग बना रखी थी बल्कि पूरे इलाके में दहशत भी फैला रखी थी। इसी के चलते पूर्व में इस पर कई गम्भीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं और आपराधिक इतिहास रहा है।


प्रभारी निरीक्षक संग्रामपुर ने बताया कि दिनांक 28.07.18 को समय करीब 10.30 बजे रात्रि मे चेकिंग करते समय खौंपुर चौराहे से अभियुक्त शनि पाण्डेय पुत्र शम्भूनाथ पाण्डेय नि. ग्राम घिसियावन पाण्डेय का पुरवा मजरे बेलखरी थाना संग्रामपुर जनपद अमेठी को 1 कि ग्रा 250 ग्राम अवैध गांजा व चोरी की मोटर सायकिल हीरो होण्डा स्पलेण्डर UP44 S/1613 जिसका नम्बर प्लेट बदला हुआ के साथ गिरफ्तार किया गया । जिसके सम्बन्ध में स्थानीय थाना की पुलिस ने सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया और संग्रामपुर पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।