Agar Malwa Dispute : गंगापुर में दो पक्षों क बीच तनाव। खराब चिकन देने की बात पर शुरु हुआ था विवाद। दुकानदार ने ग्राहक को चाकू मारा, जिसपर दूसरे पक्ष के लोगों ने दुकान और मकान में आग लगा दी। फिलहाल, भारी पुलिसबल इलाके में तैनात है। हलात नियंत्रण में है।
Agar Malwa Dispute :मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले के अंतर्गत आने वाले ग्राम गंगापुर में शनिवार रात को मांस खरीदने के मामूली विवाद देखते ही देखते ही संघर्ष में तब्दील हो गया। एक पक्ष के दो युवाओं पर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर घायल कर दिया। इससे गुस्साए लोगों ने विरोधी पक्ष के एक घर को आग के हवाले कर दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची तो उन्हें भी लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। इसके बाद जिले की पुलिस भेजकर गांव को छावनी में तब्दील कर दिया। पुलिस बल पहुंचने के बाद स्थिति नियंत्रण में है।
ग्राम गंगापुर में शनिवार रात को गोपाल (24) पिता प्रभु सिंह और कालू सिंह (30) पिता देवा गांव की ही मांस दुकान पर पहुंचे। खरीद-बिक्री के दौरान कहासुनी हो गई। इस विवाद में दुकानदार ने दोनों युवकों पर चाकू से हमला कर दिया। इससे गोपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। कालू को भी चोट लगी। इसकी सूचना ग्रामीणों तक पहुंची तो वे आक्रोशित हो गए। बड़ी संख्या में इकट्ठा होकर मांस दुकान पर पहुंचे और उसे आग के हवाले कर दिया।
विवाद और आगजनी की सूचना पुलिस के पास पहुंची तो आक्रोशित ग्रामीणों ने विरोध दर्ज कराया। लोगों का गुस्सा दल वरिष्ठ अधिकारियों ने आगर और बड़ौद थाने के साथ अतिरिक्त बल भी गंगापुर पहुंचाया। पुलिस बल ने पहुंचकर गांव में स्थिति नियंत्रण में ली। हमले का विरोध कर रहे लोगों को सख्ती और समझाइश से शांत किया। इसके बाद स्थिति नियंत्रण में है।
घायल युवकों के परिजन और साथियों की शिकायत पर पुलिस ने समीर पिता सत्तार,शबनम बी पति सत्तार, सत्तार पिता अब्दुल खां मुल्तानी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया। मामला जांच में लिया है। आरोपी घटनास्थल से भाग निकले।
मामले को लेकर आगर एसपी विनोदकुमार सिंह का कहना है कि, गंगापुर में दुकान पर चिकन लेने को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच स्थिति को संभाल लिया। पुलिस पर हमला नहीं हुआ। एएसपी भी मौके पर थीं। लोगों की शिकायत पर केस दर्ज किया है।