अगार मालवा

MP के बगलामुखी मंदिर से नायब तहसीलदार की चप्पल चोरी, SP से की शिकायत

MP News: मध्य प्रदेश के आगर मालवा स्थित बगलामुखी मंदिर से अनोखा मामला सामने आया है।

less than 1 minute read
mp news

MP News: मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले स्थित बगलामुखी मंदिर से एक अनोखा मामला सामने आया है। जहां नायब तहसीलदार की चप्पल चोरी हो गई। यह घटना उस दौरान हुई, जब बगलामुखी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे थे। दर्शन से लौटने के बाद नायब तहसीलदार को चप्पलें गायब मिलीं।

चप्पल चोरी होने फुटेज सीसीटीवी पर देखी

नायब तहसीलदार ने मंदिर प्रबंधन के पास पहुंचर सीसीटीवी फुटेज की जांच कराई। जिसमें एक व्यक्ति चप्पल ले जाते हुए दिखाई दे रहा है। व्यक्ति की पहचान कर ली गई है। पूछताछ में उसने चप्पल ले चुराने की बात को स्वीकार लिया है।

एसपी को लिखा शिकायती आवेदन

घटना के बाद नायब तहसीलदार ने मंदिर परिसर में चप्पलों समेत अन्य सामान की चोरी की बढ़ती घटनाओं को लेकर चिंता व्यक्त की। जिसमें चप्पल चोर के खिलाफ एसपी और थाना प्रभारी को लिखित शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें BNS के तहत मामला दर्ज करने की मांग की है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ लेटर

नायब तहसीलदार के द्वारा लिखा गया पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। स्थानीय प्रशासन मामले की कार्रवाई करने में जुटा हुआ है।

पत्र में क्या लिखा

नायब तहसीलदार ने पत्र में लिखा है कि उनकी चप्पल की कीमत पांच रूपये थी। सीसीटीवी में रिकॉर्डिंग चेक करने पर एक व्यक्ति चप्पल उठाता नजर आया। नायब तहसीलदार ने बताया कि आए दिन बगलामुखी मंदिर में महंगे चप्पल-जूते चोरी हो रहे हैं।

Published on:
03 Mar 2026 04:05 pm