अगार मालवा

MP Upchunav: सुसनेर नगर परिषद अध्यक्ष चुनाव में EVM को लेकर बवाल, बिना सूचना दिए बदल दी गई मशीन, 11 बजे तक 34 प्रतिशत मतदान

MP Upchunav update: आगर-मालवा में सुसनेर नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए मतदान शुरू हो चुके है। सुबह 11 बजे तक 34 प्रतिशत मतदाताओं ने अपना वोट दे दिया है। इसी बीच कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष और एमपी कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर ईवीएम बदलने के आरोप लगाए है।
2 min read
Susner Nagar Parishad President By-election MP Upchunav update
MP Upchunav update: सुसनेर नगर परिषद अध्यक्ष चुनाव को लेकर मतदान शुरू (फोटो सोर्स- Patrika)

Susner Nagar Parishad President By-election: मध्य प्रदेश में मंगलवार को अलग-अलग जिलों में खाली 103 पदों पर पंचायत उपचुनाव (MP Upchunav Update) के तहत मतदान चल रहा है। इनमे सबसे महत्वपूर्ण आगर-मालवा जिले की सुसनेर नगर परिषद अध्यक्ष पद के उपचुनाव को माना जा रहा है जहां, भाजपा और कांग्रेस के समर्थित प्रतिषियों के बीच महामुकाबला देखने को मिल सकता है। मंगलवार सुबह 7 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसी बीच कांग्रेस ने अभिकर्ता को बिना बताए ईवीएम बदलने का आरोप लगाया है। इसको लेकर कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया है। वहीं, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने भाजपा पर 'वोट चोरी' का आरोप लगाया है। बता दें कि, मतदान शाम 5 बजे तक चलेगा।

सुबह 11 बजे तक 34 प्रतिशत मतदान

सुबह 11 बजे तक सामने आए मतदान प्रतिशत के अनुसार दो घंटे में 34 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतदाता निर्धारित मतदान केंद्रों पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी प्रदीप सोनी और कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी विष्णु प्रसाद पाटीदार के बीच सीधा मुकाबला है। अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर दोनों प्रत्याशियों के समर्थक भी मतदान केंद्रों के आसपास सक्रिय नजर आए, हालांकि मतदान केंद्रों के निर्धारित दायरे में चुनावी गतिविधियों पर प्रशासन की निगरानी बनी हुई है।

17 मतदान केंद्रों पर मतदान

नगर परिषद क्षेत्र के 15 वार्डों के लिए कुल 17 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर कुल 13,843 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए प्रशासन द्वारा पहले ही मतदान दलों को केंद्रों पर पहुंचा दिया गया था और आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी की गई हैं।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

मतदान को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। करीब 159 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। संवेदनशील मतदान केंद्रों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था रखी गई है। पुलिस अधिकारी और जवान लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

अधिकारी लगातार कर रहे निगरानी

मतदान के दौरान प्रशासनिक अधिकारी भी लगातार मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के लिए व्यवस्थाओं, सुरक्षा व्यवस्था और मतदान प्रक्रिया की निगरानी की जा रही है। प्रशासन की ओर से मतदाताओं से शांतिपूर्ण तरीके से मतदान करने तथा बिना किसी दबाव के अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की गई है। फिलहाल सुसनेर में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से जारी है। जैसे-जैसे मतदान का समय आगे बढ़ेगा, मतदान प्रतिशत में भी वृद्धि होने की संभावना है। मतदान शाम 5 बजे तक जारी रहेगा। उपचुनाव की मतगणना 3 अक्टूबर को की जाएगी।

Updated on:
29 Sept 2026 12:14 pm
Published on:
29 Sept 2026 12:14 pm