अगार मालवा

टीम पहुंची जांच करने, लेकिन उनके साथ ये हो गया

सीएमएचओ डॉ. बीएस बारिया के निर्देश पर शुक्रवार को जिला स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों की एक टीम निजी चिकित्सालयों
2 min read
• •
Updated: 19 May 2018, 7:00 AM IST
patrika
सीएमएचओ डॉ. बीएस बारिया के निर्देश पर शुक्रवार को जिला स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों की एक टीम निजी चिकित्सालयों

आगर-मालवा. सीएमएचओ डॉ. बीएस बारिया के निर्देश पर शुक्रवार को जिला स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों की एक टीम निजी चिकित्सालयों एवं नर्सिंग होम की जांच करने पहुंची थी। इस दौरान एक अस्पताल में दस्तावेज मांगे जाने पर अस्पताल में मौजूद जवाबदारों द्वारा डॉक्टरों की टीम के साथ जमकर अभद्र व्यवहार किया गया नोबत हाथापाई तक आ पहुंची। जांच दल को दस्तावेज तक नहीं बताए गए। बैरंग लौटी टीम ने घटनाक्रम से सीएमएचओ को अवगत कराया। सीएमएचओ द्वारा संबंधितो के विरुद्ध कार्रवाई के लिए कलेक्टर के समक्ष प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जा रहा है।
डॉ. पंकज बघेल, बड़ौद बीएमओ डॉ. विरेन्द्र चुडि़हार, डॉ. यशवंत नायक, डॉ. हितेषी बेस तथा पैरामेडिकल स्टॉफ को शामिल कर सीएमएचओ ने जांच दल बनाया था। यह जांच दल सबसे पहले उज्जैन रोड पर स्थित कनेक्ट कैयर नर्सिंग होम पहुंचा और वहां जांच पड़ताल कर एक क्लीनिक पर गया। यहां भी जांच करते हुए जब यह दल उज्जैन रोड पर ही स्थित ओबीसीटी अस्पताल पहुंचा तो वहां मौजूद डॉ. सालिगराम चौहान एवं शमसुद्दीन नामक व्यक्ति द्वारा जांच में असहयोग करते हुए दल में शामिल सदस्यों के साथ अभद्र व्यवहार करना आरंभ कर दिया। जांच दल को दस्तावेज दिखाने से भी मना कर दिया। जब जांच दल ने दोनों लोगों से जांच में सहयोग की बात कही तो वे दोनों हाथापाई पर उतर आए।
जांच दल के हाथों से दस्तावेज छीने
जांच दल के हाथों से दस्तावेज छिनकर उन्हे अस्पताल से जाने को कह दिया। अभद्र व्यवहार से हताश हुए डॉक्टरों ने घटनाक्रम से तत्काल सीएमएचओ बारिया को अवगत कराते हुए घटनाक्रम की शिकायत एएसपी प्रदीप पटेल से की। सीएमएचओ द्वारा घटनाक्रम से संबंधित प्रतिवेदन कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत कर कार्रवाई की मांग की गई है वहीं मामले को पुलिस ने भी जांच में लिया है।
वहीं जब इस संबंध में डॉ. एसआर चौहान से उनके मोबाइल नंबर ८३१९६२२६८८ पर संपर्क करने की कोशिश की गई तो उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की। उनके वाट्सएप नंबर पर मैसेज भी किया गया, लेकिन उन्होंने कोई रिस्पॉस नहीं दिया।
अभ्रद व्यवहार किया
हमारे निर्देश पर डॉक्टरों की टीम ओबीसीटी अस्पताल में जांच करने पहुंची थी वहां डॉ सालिगराम चौहान एवं शमसुद्दीन नामक व्यक्ति द्वारा टीम के साथ अभद्र व्यवहार किया गया इस मामले में कार्रवाई के लिए कलेक्टर के समक्ष प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जाएगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।
डॉ. बीएस बारिया, सीएमएचओ
शिकायत मिली है
डॉक्टरों के साथ अभद्र व्यवहार किए जाने के संबंध में हमे शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है जांच उपरांत दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
प्रदीप पटेल, एएसपी आगर

Published on: