आगरा

मोदी के ‘मन की बात’ के अब कांग्रेस पार्टी करेगी कार्यकर्ताओं से सीधी बात!

शक्ति नम्बर से लांच कर जुड़ेंगे कार्यकर्ता, लखनऊ में जिलाध्यक्ष की मीटिंग में दिए निर्देश

2 min read
Sep 22, 2018
Kamal Nath will come up with this challenge to show up to Congress

आगरा। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए राजनीतिक पार्टियों ने सियासी दांवपेंच शुरू कर दिए हैं। उत्तर प्रदेश में जहां गठबंधन पर अभी मायावती के बयान ने खलबली मचा दी है तो वहीं कांग्रेस पार्टी की मंशा प्रदेश में अधिक से अधिक सीटें जीतने की दिख रही हैं। कांग्रेस पार्टी ने हाल ही में प्रदेश की राजधानी में जिलाध्यक्षों की मीटिंग बुलाई, जिसमें उन्हें लोकसभा चुनाव 2019 से पहले निर्देश दिए गए। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को जोड़ने के लिए बैठक में मैराथन मंथन का दौर चला है। इस चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी नए और पुराने कार्यकर्ताओं के दम पर चुनाव में जीत हासिल करने का प्लान तैयार कर रही है।

शक्ति प्रोजेक्ट से होगा शक्ति प्रदर्शन
कांग्रेस पार्टी की शक्ति संस्था संचालित है। इस संस्था के जरिए कार्यकर्ताओं को जोड़ने का काम किया जाता है। लखनउ में हुई मीटिंग में भाग लेने गए जिलाध्यक्ष दुष्यंत शर्मा से पत्रिका टीम ने बातचीत की। जिलाध्यक्ष ने बताया कि ये लोकसभा चुनाव कांग्रेस पार्टी के लिए अहम है। कांग्रेस पार्टी देश की बड़ी राष्ट्रीय पार्टी है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने जो वादे किए थे, उन्हें पूरा नहीं किया गया है। पिछले साढ़े चार सालों में केंद्र में भाजपा की सरकार सिर्फ कांग्रेस पार्टी द्वारा शुरू की गई योजनाओं का फीता काटती रही है। लोकसभा चुनाव में अब समय आ गया है कि जनता के बीच इन बातों को ले जाया जाए और भाजपा का भ्रम दूर किया जाए।

इस नंबर से जोड़ेंगे कार्यकर्ता
जिलाध्यक्ष दुष्यंत शर्मा ने बताया कि शक्ति संस्था द्वारा कांग्रेस से नए और पुराने कार्यकर्ताओं को जोड़ने का क्रम शुरू किया गया है। कार्यकर्ताओं का वोटर आईकार्ड का नंबर शक्ति प्रोजेक्ट के इस मोबाइल नंबर 970219911 पर भेजना होगा। इसके बाद कार्यकर्ता कांग्रेस से जुड़ जाएगा। वहीं राहुल गांधी खुद इस बार चुनाव की कमान संभाले हुए हैं। ऐसे में निर्देश दिए गए हैं कि ब्लॉक और न्याय पंचायत स्तर पर अधिक से अधिक लोगों को जोड़ जाए। जिला कांग्रेस कमेटी ने इस संबंध में शनिवार को एक बैठक बुलाई है। जिसमें कार्यकर्ताओं को शक्ति प्रोजेक्ट से जोड़ने की जानकारी दी जाएगी और इस नंबर का प्रचार प्रसार किया जाएगा।

ये भी पढ़ें

राम की तपोभूमि से चुनावी शंखनाद करेंगे राहुल गांधी, इस सीट पर रहा है कांग्रेस का दबदबा
Updated on:
22 Sept 2018 03:33 pm
Published on:
22 Sept 2018 03:05 pm
Also Read
View All