आगरा

अलर्ट: 48 घंटे रहेंगे आगरा पर भारी, शुरू हुई बारिश

लखनऊ मौसम विभाग ने भी जारी किया 48 घंटे का अलर्ट, राजस्थान की सीमा से सटे होने के चलते आगरा में भारी बारिश का अनुमान
2 min read
• •
Updated: 24 Sep 2018, 10:18 AM IST
Feature image

आगरा। आने वाले कुछ घंटे भारी बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया जा रहा है। लखनऊ मौसम विभाग द्वारा भी आगरा और आसपास के जिलों में भारी बारिश के लिए अलर्ट घोषित किया गया है। आगरा में जुलाई, अगस्त में जबरदस्त बारिश देखने को मिली थी। सोमवार सुबह से ही आगरा में काले बादलों ने डेरा डाल लिया। फुहारों के बीच कहीं कहीं रिमझिम और कहीं जोरदार बारिश शुरू हुई। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि राजस्थान के पास पश्चिमी विक्षोम और कम हवा का दबाव बन रहा है, जिसके चलते आने वाले दो दिन अच्छी बारिश होने का अनुमान है।

आगरा में रिकॉर्ड बारिश
इस साल आगरा में बादल जमकर बरसे हैं। पिछले साल के मुकाबले सितम्बर महीने में रिकॉर्ड बारिश दर्ज की गई है। जुलाई महीने में जहां 500 एमएम से अधिक बारिश हुई थी। वहीं अगस्त में दो दिन में ही करीब डेढ़ सौ एमएम बारिश हुई थी। मानसून जाने वाला है। लेकिन, जाते जाते अच्छी बारिश देकर जा रहा है। सामान्य से अधिक बारिश आगरा में अच्छी फसल दे सकती है। मौसम विशेषज्ञ डॉ.पवन सिसौदिया का कहना है कि इस बार बारिश अच्छी हुई है। सितम्बर महीने में किसानों को सरसों की फसल के लिए पानी चाहिए होता है, जो बारिश से मिल रहा है। इस साल की बारिश का असर सर्दियों में देखने को मिलेगा। गेहूं की अच्छी फसल होने की उम्मीद व्यक्त की जा सकती है। आगरा के पास राजस्थान की सीमा लगती है और राजस्थान के क्षेत्र से पश्चिमी विक्षोम सक्रिय हो रहा है ऐसे में आने वाले एक दो दिन भारी बारिश पड़ने की संभावनाएं बन रही हैं।

तापमान में भी आई गिरावट
बारिश और काले बादलों के चलते हवा में नमी बढ़ गई है। बरसात से तापमान में भी गिरावट आई है। दिन का तापमान जहां दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं रात का तापमान भी तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरा है।

Updated on:
24 Sep 2018, 10:18 AM IST
Published on:
Also Read
View All