आगरा

#Independence Day 2019: 15 August की शाम से बदल जाएगी ताजमहल के शहर आगरा की रंगत, रात्रि में दिखेगा शानदार नजारा

आजादी पर्व से महानगर को तिरंगामय करेगा नगर निगम आगरा

2 min read
Aug 10, 2019
taj

आगरा। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर निगर निगम आगरा खास पहल शुरू करने जा रहा है। ताजमहल के शहर आगरा के सौंदर्यीकरण की मुहिम में नगर निगम राष्ट्रप्रेम के रंगों को भरेगा। इसके लिए योजना तैयार हो चुकी है। मेयर नवीन जैन ने बताया कि ‘ग्रीन आगरा-ब्यूटीफुल’ आगरा योजना के तहत अगस्त माह में जहां महानगर के फोरलेन मार्ग अथवा चौड़ी सड़कों पर दस हजार पौधे ट्री गार्ड सहित लगने शुरु हो जाएंगे, वहीं शहर के दस प्रमुख मार्ग जो कि फोरलेन अथवा चौड़ी सड़क युक्त हैं, उनके 883 पोल को डेकोरेटिव पोल में बदला जाएगा। इन पोल पर तिरंगा रंग की एलईडी लगाई जाएंगी।

ये योजना हुई तैयार
महापौर नवीन जैन ने बताया कि ग्रीन आगरा- ब्यूटीफुल आगरा योजना के तहत डेढ़ करोड़ की लागत से महानगर के दस प्रमुख मार्ग जिन पर यातायात अधिक रहता है व मार्ग फोरलेन अथवा चैड़ी सड़क युक्त हैं और पर्यटकों का आवागमन भी रहता है, उन मार्गों को सुन्दर करने के साथ-साथ राष्ट्रप्रेम का संदेश देने के लिए 883 विद्युत पोलों पर तिरंगी एलईडी लाइट लगाई जा रही हैं। आजादी की 72 वीं वर्षगांठ के अवसर पर नगर निगम आगरा 15 अगस्त से शहर को तिरंगामय रोशनी से नहलाने का कार्य प्रारम्भ करने जा रहा है। महानगर के दस प्रमुख मार्ग इसके लिए चयनित किए गए हैं, जिनका लोकार्पण 21 अगस्त दिन बधुवार को शाम 6:30 बजे सूरसदन तिराहे से किया जाएगा। यह कार्य बीस दिनों में पूरा कर लिया जाएगा व शहर के 883 पोल 30 अगस्त तक तिरंगीमय एलईडी से जगमगाने लगेंगे।

ये बोले नगर आयुक्त
नगर आयुक्त अरुण प्रकाश ने कहा कि हमारा प्रयास रहेगा कि महानगर के सभी प्रमुख मार्गों के 1638 पोलों पर तिरंगी एलईडी स्ट्रिप लगाई जाएंगी। जैसे-जैसे हमारे आर्थिक संसाधन मजबूत होते जाऐंगे वैसे-वैसे हम इस कार्य को आगे बढ़ाते रहेंगे। शुरुआत 15 अगस्त से होने जा रही है, हम अपनी आय बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं, जिससे हमारे शहर में सौन्दर्यीकरण के प्रोजेक्ट निरन्तर चलते रहें। महापौर नवीन जैन ने बताया कि आजादी की वर्षगांठ पर यह कार्य शुरू कर दिया जाएगा। टेन्डर प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है कार्य 20 दिनों में पूरा करने का लक्ष्य दिया गया है।

एलईडी स्ट्रिप के लिए चयन किये गए प्रमुख मार्ग

क्र.सं. मार्ग का नाम विद्युत पोलों की संख्या एल.ई.डी.स्ट्रिप की कुल लम्बाई
1:- भगवान टॉकीज से प्रतापपुरा एम.जी.रोड तक 177 पोलों पर 7788 मीटर स्ट्रिप
2:- सूरसदन से वजीरपुरा होते हुए हरीपर्वत तक 67 पोलों पर 1876 मीटर स्ट्रिप
3 :- संजय प्लेस के प्रमुख 3 मार्ग 130 पोलों 4680 मीटर स्ट्रिप
4 :- पालीवाल पार्क के अन्दर 44 पोलों पर 1672 मीटर स्ट्रिप
5 :- विक्टोरिया पार्क तिराहे से बिजलीघर चैराहे तक 46 पोलों 1288 मीटर स्ट्रिप
6 :- सुभाष पार्क से पचकुइया होते हुए रत्नमुनि कॉलेज तक 50 पोलों पर 1600मीटर स्ट्रिप
7 :- सिकन्दरा चौराहे से बोदला चौराहे तक 126 पोलों पर 5040 मीटर स्ट्रिप
8:- आवास विकास भावना होटल से सेक्टर 4 वाला मेन रोड 63 पोलों 2520 मीटर स्ट्रिप
9 :- खन्दारी चौराहे से एन.एच.2 से कल्याणी हाइट तक 100 फुटा रोड 124 पोलों पर 3968 मीटर स्ट्रिप
10:- एन.एच.2 खन्दारी चौराहे से हनुमान मन्दिर खन्दारी चौराहे तक 56 पोलों पर 2240 मीटर स्ट्रिप

कुल 883 पोल 32,672 मीटर स्ट्रिप

Published on:
10 Aug 2019 07:05 pm
Also Read
View All