आगरा

यूपी पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 22 IPS अधिकारियों का हुआ तबादला, आईजी रेंज और एसएसपी बदले

आगरा के नए एसएसपी होंगे बबलू कुमार, आईजी रेंज ए सतीश गणेश।
less than 1 minute read
• •
Updated: 2 Jul 2019, 9:00 AM IST
Feature image

आगरा। शासन द्वारा सोमवार देर रात 22 आईपीएस अधिकारियों की ट्रांसफर सूची जारी कर दी है। आईजी रेंज और एसएसपी का भी तबादला कर दिया गया है। अब ए सतीश गणेश आईजी रेंज आगरा और बबलू कुमार आगरा के नए एसएसपी होंगे। डीआईजी आगरा रेंज लव कुमार को उपमहानिरीक्षक कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं बनाया गया है।

तीन सप्ताह भी न टिक सके जोगेन्द्र कुमार
आगरा के पुलिस कप्तान की बात करें, तो तीन सप्ताह पहले ही अमित पाठक का तबादला कर, जोगेन्द्र कुमार को आगरा के नए एसएसपी के रूप में तैनाती दी गई थी, लेकिन अब उनका तबादला कर दिया गया है। जोगेन्द्र कुमार को सेना नायक 43वीं वाहिनी पीएसी एटा बनाया गया है। डीआईजी आगरा रेंज लव कुमार को उपमहानिरीक्षक कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं बनाया गया है।

इन्हें मिली नई जिम्मेदारी
नवागत एसएसपी बबलू कुमार वर्ष 2009 बैच के आईपीएस हैं। वर्तमान में सेना नायक चार बटालियन पीएसी प्रयागराज थे, जबकि नवागत आईजी रेंज ए सतीश गणेश पुलिस महानिरीक्षक पीएसी मध्य जोन थे। इसके साथ ही जीआरपी एसपी अभिषेक यादव को एसएसपी मुजफ्फरनगर बनाया गया है। कासगंज के एसपी अशोक कुमार को नौ बटालियन पीएसी मुरादाबाद का सेना नायक बनाया गया है, वहीं सुशील घुले को एसपी साइबर क्राइम लखनउ से पुलिस अधीक्षक कासगंज बनाया गया है।

Published on:
Also Read
View All
पति की मौत पर पत्नी बोली- अधिकारी प्रताड़ित करते थे, कहते थे तुम्हारी जिंदगी बर्बाद कर देंगे

‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक