आगरा

शांति मांगलिक अस्पताल में मरीज की मौत पर हंगामा

रकाबगंज के युवक की इलाज के दौरान हुई थी मौत, पुलिस ने शांत कराया मामला
2 min read
• •
Updated: 14 Jul 2018, 5:07 PM IST
agra
नामी अस्पताल में मरीज की मौत पर हंगामा

आगरा। फतेहाबाद रोड स्थित शांति मांगलिक हॉस्पिटल में शनिवार को एक मरीज की मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। अस्पताल प्रशासन ने हंगामे की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने हंगामा करने वाले परिजनों को समझा बुझाकर शांत कराया। अस्पताल प्रबंधन ने दावा किया है कि मरीज को जब लाया गया था, तब वो गंभीर था।

देर रात बिगड़ी हालत लेकिन, सीनियर डॉक्टर नहीं आए
रकाबगंज निवासी रोहित पुत्र जगमोहन आॅटो चालक है। रोहित को पीलिया की शिकायत पर शुक्रवार देर रात शांति मांगलिक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों ने आरोप लगाए कि मरीज को भर्ती करने के नाम पर अस्पताल प्रबंधन ने हजारों रुपये जमा करा लिए। लेकिन, उस समय अस्पताल में कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था। देर रात उसकी तबियत बिगड़ी तो इसकी सूचना अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों को दी गई। लेकिन, अस्पताल के स्टॉफ के सीनियर चिकित्सक को इलाज के लिए नहीं बुलाया। शनिवार को उसकी मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। रोहित की मौत की खबर सुनकर परिवार के अन्य लोग भी अस्पताल में आ गए। अस्पताल के बाहर हंगामा करने लगे।

पुलिस मौके पर पहुंची तो शांत हुए परिजन
अस्पताल प्रबंधन ने हंगामा की सूचना पुलिस को दी। मौके पर थाना ताजगंज पुलिस पहुंची और परिजनों को समझाबुझाकर मामला शांत कराया। इस संबंध में अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि मरीज को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है जो गलत है। परिजन चाहें तो पोस्टमार्टम करा लें।

Published on:
Also Read
View All
पति की मौत पर पत्नी बोली- अधिकारी प्रताड़ित करते थे, कहते थे तुम्हारी जिंदगी बर्बाद कर देंगे

‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक