आगरा

देवोत्थान एकादशी 2018 : आज के अलावा इस वर्ष सिर्फ इन तीन दिनों में हैं विवाह के शुभ मुहूर्त

देवोत्थान एकादशी के दिन अबूझ मुहूर्त होता है यानी इस दिन कोई भी विवाह किया जा सकता है, परन्तु 13 नवंबर को गुरु अस्त के कारण इस वर्ष Devutthana Ekadashi पर सिर्फ तीन दिन ही विवाह का मुहूर्त बन रहा है|
less than 1 minute read
• •
Updated: 19 Nov 2018, 2:57 PM IST
marriage
marriage

कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवोत्थान एकादशी (Devutthana Ekadashi) कहा जाता है। इस दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु चार माह के शयन के बाद नींद से जागते हैं। इसलिए इस एकादशी को देवोत्थान एकादशी कहा जाता है। साथ ही कुछ लोग इसे बड़ी एकादशी के नाम से भी जानते हैं। देवोत्थान एकादशी के दिन शादी विवाह आदि मांगलिक कार्यो का अबूझ मुहूर्त होता है। इस दिन कोई भी विवाह किया जा सकता है। साथ ही devutthana ekadashi के दिन से मांगलिक कार्य प्रारंभ हो जाते हैं। जिस बीच भगवान शयन करते हैं तब मंगल कार्य बंद रहते हैं। आज यानी 19 नवंबर को तमाम जगहों पर विवाह आदि मंगल कार्य संपन्न होंगे। लेकिन आज के बाद वर्ष 2018 में सिर्फ तीन ही दिन ऐसे होंगे जिसमें विवाह कार्य किए जा सकेंगे। ज्योतिषाचार्य डॉ. अरविंद मिश्र बता रहे हैं इसके बारे में।

ज्योतिषाचार्य के मुताबिक Devutthana Ekadashi के बाद पूरे नवंबर माह में विवाह आदि मंगल कार्यों के लिए कोई अन्य दिन नहीं है। दिसंबर में 11,12 और 13 तारीख हैं जिनमें विवाह के शुभ मुहूर्त हैं। इसके बाद 16 दिसंबर से मलमास शरू हो जाएंगे जो 14 जनवरी तक रहेंगे। इस बीच फिर से कोई मांगलिक कार्य नहीं किया जाएगा। 14 जनवरी से मंगल कार्य शुरू होंगे और 11 मार्च तक विवाह के शुभ मुहूर्त रहेंगे।

Updated on:
19 Nov 2018, 2:57 PM IST
Published on: