आगरा

Breaking- खून से लथपथ हुई पुलिस चौकी, देखें वीडियो

तीन युवकों के बीच थाने में ही हुआ विवाद। चौकी में की तोड़ फोड़, बीचबचाव करने आए होमगार्ड्स को भी पीटा।
2 min read
• •
Updated: 8 Aug 2018, 10:37 AM IST
Police Chowki
Police Chowki

आगरा। थाना हरिपर्वत क्षेत्र स्थित देहली गेट पुलिस चौकी पर जमकर तोड़फोड़ हुई। हुआ कुछ ऐसा कि आज सुबह तीन युवक देहली गेट पुलिस चौकी पर अपनी समस्या लेकर आए । उस समय चौकी पर दो होमगार्ड मौजूद थे। युवकों में आपस में किसी बात को लेकर विवाद था । होमगार्ड बात नहीं समझ पाए तो तीनों युवक चौकी पर ही आपस में भिड़ गए व पुलिस चौकी पर तोड़ फोड़ की ।

एक दूसरे पर फेंके गमले
तीनों युवकों ने एक दूसरे पर चौकी में रखे गमले फेंकने शुरू कर दिए । इससे चौकी की खिड़कियां चकनाचूर हो गईं । जब वहां मौजूद होमगार्ड युवकों का बीच बचाव करने आए तो उन्होंने होमगार्ड्स को भी मारपीट में घसीट लिया । इस दौरान तीनों युवक व होमगार्ड लहुलुहान हो गए ।

सूचना पर पहुंची पुलिस
सूचना मिलते ही हरिपर्वत पुलिस मौके पर पहुंच गई । पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। इस मामले में चौकी इंचार्ज राजीव तोमर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है कि युवकों के बीच किस बात को लेकर विवाद था । फिलहाल सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है ।

Published on:
Also Read
View All
पति की मौत पर पत्नी बोली- अधिकारी प्रताड़ित करते थे, कहते थे तुम्हारी जिंदगी बर्बाद कर देंगे

‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक