आगरा

#PatrikaCrime पांच वर्षीय मासूम की बेरहमी से हत्या, पुलिस ने पिता को किया गिरफ्तार, मां ने कहा…, देखें वीडियो

थाना सदर क्षेत्र के मित्रपुरम स्थित एक खाली दुकान में पांच वर्षीय मासूम की पत्थर से कुचलकर बेरहमी से हत्या कर दी गई।
2 min read
• •
Updated: 10 Aug 2019, 12:38 PM IST
child murdered
child murdered

आगरा। थाना सदर क्षेत्र के मित्रपुरम स्थित एक खाली दुकान में पांच वर्षीय मासूम की पत्थर से कुचलकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। लोगों ने बच्चे के शव को देखा तो होश उड़ गए। सूचना पर थाना सदर पुलिस मौके पर पहुंच गई। बच्चा स्कूल ड्रेस पहने हुआ था। प्रारंम्भिक जांच के बाद पुलिस ने पिता को हिरासत में लिया है। वहीं हैरानी की बात तो ये है कि पांच वर्षीय मासूम के शव को देख मां भी बिलकुल शांत थी। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

यहां का है मामला
ये मामला थाना सदर क्षेत्र का है। मंसुखपुरा का रहने वाला अमित कुमार हाल में थाना सदर क्षेत्र के महादेव नगर में किराये के मकान में रहता है। अमित वैन चलाने का काम करता है। अमित का पांच वर्षीय पुत्र ऋषि केजी का छात्र था। बताया गया है कि ऋषि को वैसे तो उसके दादा स्कूल छोड़ने के लिए जाते थे, लेकिन शनिवार को उसका पिता अमित उसे लेकर स्कूल गया था।

ऋषि नहीं पहुंचा स्कूल
ऋषि जब स्कूल नहीं पहुंचा, तो पुलिस को सूचना दी गई। उधर बच्चे का शव निर्माणाधीन दुकान में मिला। सूचना पर पुलिस जब मौके पर पहुंची, तो उसकी शिनाख्त ऋषि के रूप में कर ली गई। इस मामले में पुलिस ने पिता अमित कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। हैरत की बात ये है कि पांच वर्षीय बच्चे की मौत के बाद भी अमित कुमार के घर में बेहद शांत माहौल दिखाई दिया। न तो किसी प्रकार का गम दिखा, न ही रोने की कोई आवाज आई। इससे पुलिस का शक और भी गहरा गया है। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Published on:
Also Read
View All
‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक

Agra News: जेल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिले अजय कुमार लल्लू, जानिए CEC ज्ञानेश कुमार को लेकर क्या कहा?