आगरा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा को पांच हजार से अधिक जवान रहेंगे तैनात, पांच स्तरीय होगा सुरक्षा घेरा

  शहर में ट्रंप के स्वागत के लिए युद्ध स्तर पर तैयारियां चल रही हैं। एक और शहर के सुंदरीकरण का काम तेजी से चल रहा है।
less than 1 minute read
Feb 17, 2020
Feature image

आगरा। 24 फरवरी को शाम साढ़े चार बजे से साढ़े छह बजे तक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का आगरा आगमन का कार्यक्रम प्रस्तावित है। ऐसे में शहर में ट्रंप के स्वागत के लिए युद्ध स्तर पर तैयारियां चल रही हैं। एक और शहर के सुंदरीकरण का काम तेजी से चल रहा है। वीवीआईपी रूट से अतिक्रमण हटाने के साथ साफ सफाई व मरम्मत का काम चल रहा है। वहीं राष्ट्रपति की सुरक्षा का खाका भी तैयार किया जा रहा है।

पांच स्तरीय सुरक्षा घेरा
जानकारी के मुताबिक आगरा में ट्रंप की सुरक्षा के लिए पांच स्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया जाएगा। पांच हजार से अधिक जवान अमेरिकी राष्ट्रपति की सुरक्षा में तैनात रहेंगे। इनमें सौ अधिकारी शामिल होंगे। इसके लिए स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने केंद्र व राज्य को फोर्स की डिमांड भेज दी है। राष्ट्रपति के आगमन से पहले ही आगरा में केंद्रीय सुरक्षा बल व पुलिस के जवान आ जाएंगे।

हर घर के गेट और छतों पर तैनात रहेगी पुलिस
वहीं पूरे शहर में अलग अलग स्थानों पर फोर्स की तैनाती की जाएगी। 24 फरवरी को राष्ट्रपति के रूट के हर घर के गेट और छतों पर पुलिस तैनात रहेगी। फिलहाल पुलिस प्रशासन अपनी ओर से अमेरिकी राष्ट्रपति की सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियां कर रहा है। सुरक्षा व्यवस्था का अंतिम खाका अमेरिकी एडवांस टीम के आगरा पहुंचने के बाद तैयार होगा।

Published on:
17 Feb 2020 10:30 am