आगरा

मई में 864 महिलाओं ने अपनाया गर्भ निरोधक अंतरा, 21 जून को चलेगा विशेष अभियान

— परिवार नियोजन को बढ़ावा देेने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाये जा रहे अभियान ने अंतरा त्रैमासिक गर्भ निरोधक इंजेक्शन को महिलाओं में अत्यन्त लोकप्रिय बना दिया है।
2 min read
• •
Updated: 16 Jun 2019, 1:24 PM IST
injection
injection

आगरा। परिवार नियोजन को बढ़ावा देेने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाये जा रहे अभियान ने अंतरा त्रैमासिक गर्भ निरोधक इंजेक्शन को महिलाओं में अत्यन्त लोकप्रिय बना दिया है। महिलाओं के प्रजनन और स्वास्थ्य में सुधार लाने के लिए जिले के सभी ग्रामीण व शहरी स्वास्थ्य केन्द्रों पर अंतरा त्रैमासिक गर्भ निरोधक इंजेक्शन की सुविधा उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें—

21 जून को चलेगा विशेष अभियान
इनमें जिला पुरुष एवं महिला चिकित्सालय व एसएन मेडिकल कालेज शामिल हैं। फिर भी इस गर्भ निरोधक इंजेक्शन अंतरा की पहुंच अधिक से अधिक महिलाओं तक पहुंच बनाने के लिए आने वाले 21 जून को पूरे जिले में इसे एक विशेष अभियान के तहत उपलब्ध कराया जायेगा। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी फैमिली प्लानिंग डाॅ. रचना गुप्ता ने बताया कि मई में आगरा में कुल 864 महिलाओं ने अंतरा गर्भ निरोधक इंजेक्शन का लाभ लिया है। अंतरा सरकारी स्वास्थ्य केन्द्रों पर पूरी तरह से निःशुल्क है और लाभार्थी व प्रेरक आशा को प्रत्येक बार अंतरा त्रैमासिक इंजेक्शन लगवाने पर उनके बैंक खाते में सौ-सौ रुपये प्रोत्साहन राशि के रूप में दिये जाते हैं।

टोल फ्री नम्बर रजिस्टर्ड करायें मिलती रहेगी जानकारी
जिला परिवार नियोजन विशेषज्ञ अंजनी कुमार ने बताया कि वे महिला जो पहली बार गर्भ निरोधक इंजेक्शन अंतरा को लगवा रही हैं। उन्हें अपने मोबाइल से टोल फ्री नम्बर 18001033044 पर अपना पंजीकरण करा लेना चाहिए। ताकि उन्हें समय-समय पर अंतरा गर्भ निरोधक इंजेक्शन से संबंधित परामर्श का लाभ मिलता रहेगा। उन्होंने बताया कि महिलाओं का नाम पंजीकृत कराने में क्षेत्र की आशा का सहयोग लिया जा सकता है।

अंतरा यानि तीन माह तक अनचाहे गर्भ से बचाव
अंजनी बताते है कि अंतरा एक आधुनिक एवं अस्थायी गर्भ निरोधक साधन है जिसे प्रशिक्षित चिकित्सक द्वारा स्वास्थ्य जांच करने के बाद लगाया जाता है। लम्बे समय तक अनचाहे गर्भ से बचाव के लिए प्रत्येक तीन माह पर इसे लगवाना चाहिए।

मां के दूध की मात्रा और गुणवत्ता पर नहीं पड़ेगा कोई असर
स्तनपान कराने वाली महिला प्रसव के छह सप्ताह के बाद इसे लगवा सकती है। इससे मां के दूध की मात्रा और गुणवत्ता पर कोई असर नहीं पड़ता है। जो महिलायें बच्चे को दूध पिलाने के दौरान गर्भ निरोधक गोली का उपयोग नहीं कर सकती हैं वह अंतरा का उपयोग कर सकती है। अंतरा गर्भाशय में बनने वाले गांठ के मामले में भी लाभ

Published on:
Also Read
View All
पति की मौत पर पत्नी बोली- अधिकारी प्रताड़ित करते थे, कहते थे तुम्हारी जिंदगी बर्बाद कर देंगे

‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक