आगरा

बिहार से आई नाबालिग को बहला फुसला कर बनाया बंधक, देह व्यापार और मानव तस्करी का शक

ताजनगरी आगरा में दो युवकों द्वारा एक नाबालिग को दो दिन तक बंधक बनाकर रखने का मामला सामने आया है। पुलिस अभी और तफ्तीश कर रही है।

less than 1 minute read
Jul 28, 2023

आगरा के थाना नाई की मंडी क्षेत्र में दो युवकों ने बिहार की एक युवती को दो दिन से बंधक बना रखा था। मुखबिर की सूचना पर महिला दरोगा और उनकी टीम के द्वारा दबिश मारकर उसे मुक्त कराया और आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। युवती से पुलिस पूछताछ कर रही है।

थाना नाई की मंडी में तैनात महिला उप निरीक्षक किरन रावत को नाला चून पचान क्षेत्र में एक घर में नाबालिक लड़की के बंधक होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने तत्काल मौके पर जाकर दबिश दी तो घर में मौजूद रशीद पुत्र इब्राहिम 57 वर्ष और अनीश पुत्र रफीक निवासी लोहामंडी थाना क्षेत्र भागने लगे। पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। घर के एक कमरे में बाहर से कुंडी लगी थी, जब पुलिस ने कमरे की तलाशी ली तो करीब 17 वर्षीय एक युवती अंदर मिली। युवती ने अपना नाम बताया और आगे की कोई जानकारी नहीं दी।

स्टेशन से बहला कर लाए थे आरोपी

पूछताछ में आरोपियों ने बताया की युवती उन्हें आगरा कैंट स्टेशन के पास घूमते हुए मिली थी, वो उसे बहला कर ले आए थे और दो दिन तक यहां बंधक बना कर रखा था। पुलिस मामले को मानव तस्करी और देह व्यापार से जोड़ कर जांच कर रही है। लड़की का मेडिकल करा कर उसे फर्स्ट स्टेप केंद्र में रखा गया है। उसकी काउंसलिंग कर उससे जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है।

Published on:
28 Jul 2023 08:00 pm
Also Read
View All