आगरा

16 March 2019 Rashifal : रुपयों से होंगे आज मालमाल कुछ होगा ऐसा कमाल, बस हनुमानजी की प्रतिमा पर करना होगा ये काम, जानिए कैसा है आज का राशिफल

16 March 2019 Saturday Horoscope, Shanivar Ka Rashifal, Aaj Ka Rashifal, 16 मार्च 2019 आज शनिवार को हनुमान जी की प्रतिमा की पूजा करने से हो जायेंगे मालामाल, जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे।

2 min read
Mar 16, 2019
Rashifal 2019 By Date Of Birth, Rashifal 2019 In Hindi By Date Of Birth, Aaj Ka Rashifal, Rashifal, Sabse Best Rashi, Rashifal By Name Letter, Rashifal By Name, Rashifal 2019, Rajasthan Patrika Rashifal, Rashifal By Date Of Birth, Rashifal Name Word, Kal Ka Rashifal, Rashifal Name Wise In Hindi
Rashifal

आगरा। शनिवार को पीपल के पेड़ पर एक सरसों के तेल का दीपक जलाने से शत्रुओं का नाश होता है और धन लाभ होता है। वहीं हनुमानजी को चमेली के तेल का चोला चढ़ाने से अप्रत्याशित लाभ की संभावनाएं बनती हैं।

मेष (Aries)
फालतू खर्च पर नियंत्रण रखें। चिंता रहेगी। घर में मेहमानों का आवागमन रहेगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड में लाभ होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। जल्दबाजी न करें।


वृष (Taurus)
भाग्य का साथ मिलेगा। पुराने किए गए प्रयासों का लाभ अब मिल सकता है। सामाजिक कार्य करने की प्रेरणा प्राप्त होगी। मान-सम्मान मिलेगा। यश बढ़ेगा। आय में वृद्धि के योग हैं। चोट व रोग की तरफ से सावधानी रखें। भय रहेगा।


मिथुन (Gemini)
सुख के साधन जुटेंगे। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। आय में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। उत्साह व प्रसन्नता से कार्य कर पाएंगे। पारिवारिक चिंता रहेगी। प्रतिद्वंद्विता बढ़ेगी। सावधान रहें।

कर्क (Cancer)
शारीरिक कष्ट से कार्य में बाधा उत्पन्न हो सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें। कुसंगति से हानि होगी। स्वास्थ्य पर खर्च होगा। आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यापार ठीक चलेगा।

सिंह (Leo)
लेन-देन में जल्दबाजी तथा कार्य करते समय लापरवाही न करें। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। सट्टे व लॉटरी से दूर रहें। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा।

कन्या (Virgo)
किसी मनोरंजक आनंददायी यात्रा की योजना बनेगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। रचनात्मक कार्यों में रुचि जागृत होगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। घर-बाहर जीवन सुखमय व्यतीत होगा।

तुला (Libra)
कोई पुराना रोग उभर सकता है। वाहन व मशीनरी इत्यादि के प्रयोग में लापरवाही न करें। शारीरिक हानि की आशंका प्रबल है। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें। विवाद की आशंका है। शत्रु सामना नहीं कर पाएंगे। लाभ होगा। नौकरी में तनाव रहेगा।

वृश्चिक (Scorpius)
दुष्टजनों को पहचानना आवश्यक है। उनसे दूर रहने के प्रयास करें। किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हो सकता है। सत्संग का लाभ प्राप्त होगा। कोर्ट-कचहरी व सरकारी कार्यालयों में काम अनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे।

धनु (Sagittarius)
किसी व्यक्ति के व्यवहार से स्वाभिमान को चोट पहुंच सकती है। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। कानूनी अड़चन दूर होगी। आय में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। नौकरी में अधीनस्थों का सहयोग प्राप्त होगा। उत्साह व प्रसन्नता बने रहेंगे।


मकर (Capricornus)
पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। प्रेम-प्रसंग अनुकूल रहेंगे। भागदौड़ रहेगी। लाभ में कमी हो सकती है। स्थायी संपत्ति की खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी। कारोबार अच्छा चलेगा। रोजगार में वृद्धि होगी। कोई बड़ी समस्या उत्पन्न हो सकती है। लापरवाही न करें।

कुंभ (Aquarius)
कानूनी अड़चन का सामना करना पड़ सकता है। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। विवाद हो सकता है। दु:खद समाचार की प्राप्ति संभव है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। पुराना रोग परेशानी का कारण बन सकता है। व्यापार-व्यवसाय से लाभ होगा।


मीन (Pisces)
लाभ में वृद्धि होगी। नए कार्यकारी अनुबंध हो सकते हैं। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। समाजसेवा करने की प्रेरणा प्राप्त होगी। मान-सम्मान मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। जोखिम न लें।

Updated on:
16 Mar 2019 03:22 pm
Published on:
16 Mar 2019 06:01 am