आगरा

इन राशि वालों पर आज जमकर बरसेगा धन, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

Today Horoscope : आज का राशिफल, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे, किस राशि के जातको की आज चमकेगी किस्मत

2 min read
Jun 28, 2018

आगरा। आज बृहस्पतिवार का दिन है। भगवान विष्णु का पूजन करें। बृहस्पतिवार की कथा करें, सत्यनरायण की कथा करें, इससे घर में सुख समृद्धि आएगी, घर में जो परेशानी चल रहीं हैं, वो दूर होंगी। अविवाहित युवतियां बृहस्पतिवार का व्रत करें, विवाह जल्द होगा।

मेष राशि - आपके कार्यों में आ रही बाधा दूर होगी। व्यापार में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। सरकारी नौकरी में पदोन्नति के योग बनेंगे। पूजा, पाठ, धार्मिक अनुष्ठान में सहभागिता करेंगे। समाज में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धनलाभ के योग बन रहे हैं।

वृष राशि - आज सुखद समाचार मिलेगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। एकाएक लम्बी यात्रा करनी पड़ सकती है। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें, दुर्घटना संभव है। मानसिक तनाव बना रहेगा।

मिथुन राशि - आज किसी प्रिय मित्र से भेंट होगी। कार्यक्षेत्र में उच्चाधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। गृहस्थ जीवन सुखद रहेगा। समाज में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। वाहन सुख उत्तम रहेगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। धन लाभ होगा।

कर्क राशि - आज अकारण मानसिक तनाव मिल सकता है। वाद विवाद से बचें, कार्यक्षेत्र में भागदौड़ बनी रहेगी। मुकदमे में विजय प्राप्त होगी। ननिहाल पक्ष से उपहार या धन प्राप्त होगा। ऋण प्राप्त करने के प्रयास सफल होंगे।

सिंह राशि - संतान पक्ष से सुखद समाचार मिलेगा। प्रेम संबंधों में प्रगाणता आएगी। परीक्षा प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त होगी। व्यापारिक क्षेत्र में नये सहयोगी बनेंगे। धन प्राप्त होगा।

कन्या राशि - आज सामाजिक कार्यों में संलग्नता बनी रहेगी। माता से धन अथवा उपहार प्राप्त होंगे। पारिवारिक समस्याओं में कमी आएगी। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। धनलाभ होगा।

तुला राशि - आज वाहन सुख उत्तम रहेगा। समाज में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सरकारी कार्यों में आ रही बाधा दूर होगी। नौकरी में पदोन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। धार्मिक यात्रा के योग बनेंगे।

वृश्चिक राशि - आज पारिवारिक लोगों का सहयोग मिलेगा। धनलाभ होगा। आपके व्यक्तित्व से लोग प्रभावित होंगे। सुखद समाचार मिलेगा। व्यापार में नए अनुबंध होंगे।

धनु राशि - आज मन प्रसन्न रहेगा। स्वादिष्ट भोजन प्राप्त होगा। समाज में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। गृहस्थ जीवन सुखद रहेगा। धनलाभ होगा।

मकर राशि - आज अकारण तनाव मिल सकता है। व्यर्थ की भागदौड़ बनी रहेगी। लम्बी यात्रा या विदेश यात्रा के योग बनेंगे। घरेलू उपयोग की वस्तुओं पर धन खर्च करेंगे। शारीरिक थकान एवं कमजोरी महसूस होगी।

कुंभ राशि - आज व्यापार में धनप्राप्त होगा। सरकारी नौकरी में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। वाहन सुख उत्तम रहेगा। कोई रुका हुआ कार्य पूर्ण होगा। निद्रा सुख मिलेगा। धन अथवा उपहार प्राप्त होंगे।

मीन राशि - आज कार्यक्षेत्र में नवीन जिम्मेदारी मिलेगी। पदोन्नति के योग बनेंगे। पिता से धन अथवा उपहार प्राप्त होंगे। सरकार से सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में मान सम्मान प्राप्त होगा।

डॉ. अरविंद मिश्र
ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद्
9412343560

Updated on:
28 Jun 2018 01:58 pm
Published on:
28 Jun 2018 11:01 am
Also Read
View All