आगरा

3 April 2019 Wednesday Horoscope : इन चार राशियों के लिये बड़ी भविष्यवाणी, बन रहा बड़ा शुभ योग, ये राशि वाले रहें जरा संभलकर, जानिये आज का राशिफल

3 अप्रैल 2019 बुधवार को मेष, धनु, मकर और मीन के लिये बन रहा बड़ा शुभ योग, वृष, कर्क और सिंह राशि वालों को रहना होगा जरा संभलकर, जानिये आज के राशिफल के अनुसार क्या कहते हैं आपके सितारे।

2 min read
Apr 03, 2019
rashifal

aries (मेष)

सरकार से जुड़े कार्यों में सफलता हासिल करेंगे। आर्थिक दृष्टि से सुदृढ़ तथा संपन्‍न रहेंगे। उच्‍चाधिकारी आपसे प्रसन्‍न रहेंगे। नया निवेश लाभदायक सिद्ध होगा। स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति लापरवाही घातक हो सकती है।

taurus (वृष)

सामाजिक गतिविधियों में व्‍यस्‍त रहेंगे। व्‍यापारिक समस्‍याओं का समाधान होगा। नए वस्‍त्र, आभूषण की खरीदारी कर सकते हैं। शत्रु प्रबल होकर आपको नुकसान पहुंचाने की चेष्‍टा करेंगे। यात्रा सुखद।

gemini (मिथुन)

संतान आपकी आज्ञा में रहेगी। कार्यों में रुकावट से मन परेशान रहेगा। मौसमी बीमारियों से सावधान रहें। संपत्ति के रखरखाव पर खर्च होगा। अधिकारियों से अच्‍छा सामंजस्‍य बना रहेगा। दांपत्‍य में मधुरता।

cancer (कर्क)

भौतिक सुख सुविधाओं में बढ़ोतरी के योग हैं। खानपान का विशेष ध्‍यान रखें। व्‍यापार में आपके हाथों कोई गलत निर्णय हो सकता है। नौकरी में कार्यभार बढ़ सकता है। परिवार के साथ छोटी यात्रा हो सकती है।

leo (सिंह)

संतान की शिक्षा व विवाह को लेकर चिंता रहेगी। भूमि, भवन के काम बनेंगे। विद्यार्थियों को अच्‍छे परिणाम मिलेंगे। निवेश लाभदायक साबित होगा। शत्रुओं से सावधान रहें। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं।

virgo (कन्या)

प्रेम प्रसंगों में हल्‍का फुल्‍का तनाव रहेगा। पारिवारिक जिम्‍मेदारियों का निर्वहन बखूबी करेंगे। कामकाज का अतिरिक्‍त दबाव रहेगा। किसी अप्रिय सूचना से मन दुखी हो सकता है। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा रहेगा।

libra (तुला)

व्‍यापार में साझेदारी से लाभ होगा। समाज में मान सम्‍मान बढ़ेगा। यात्रा के दौरान चोरी, दुर्घटना का भय है। स्‍वास्‍थ्‍य में उतार चढ़ाव रहेगा। घर में किसी मेहमान के आगमन का संकेत है। निवेश न करें।

Scorpio (वृश्चिक)

रोजी रोजगार के उचित अवसर मिलेंगे। परिश्रम व मेहनत का फल मिलेगा। विद्यार्थियों का पूरा ध्‍यान पढ़ाई पर रहेगा। किसी से उपहार मिल सकता है। दांपत्‍य में कटुता आ सकती है।

sagittarius (धनु)

आलस्‍य व थकान का अनुभव करेंगे। कला व साहित्‍य के क्षेत्र में रुझान बढ़ेगा। नौकरी में महत्‍वपूर्ण पोस्टिंग मिल सकती है। बच्‍चों काे समय देंगे। यात्रा टालें।

capricorn (मकर)

विद्यार्थी अध्‍ययन के प्र‍ति गंभीर होंगे। व्‍यापार में नए अनुबंध हो सकते हैं। पति पत्‍नी के बीच अच्‍छा तालमेल रहेगा। वाणी व क्रोध पर नियंत्रण रखें। मन में अनेक तरह की शंकाएं व्‍याप्‍त होगी। आत्‍मविश्‍वास में बढ़ोतरी होगी।

Aquarius (कुंभ )

पारिवारिक रिश्‍ते महत्‍वपूर्ण होंगे। ससुराल पक्ष में आपका मान बढ़ेगा। भाई बहन के बीच प्रेम बढ़ेगा। सहकर्मी आपके काम में मदद करेंगे। कार्यकुशलता में बढ़ोतरी होगी। ईश्‍वर के प्रति आस्‍था बढ़ेगी।

pisces (मीन)

माता पिता से अनबन हो सकती है। अविवाहितों को वैवाहिक प्रस्‍ताव मिल सकता है। स्‍वास्‍थ्‍य का पाया उत्‍तम रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्‍व बना रहेगा। धर्म, आध्‍यात्‍म व पूजा पाठ में रुचि रहेगी।

प्रस्तुतिः आचार्य उमेश वर्मा
संजय प्लेस, आगरा
मोबइलः 9219615700

Updated on:
03 Apr 2019 02:13 pm
Published on:
03 Apr 2019 08:23 am
Also Read
View All

अगली खबर