
aries (मेष)
मान सम्मान व प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। आय में बढ़ाेतरी होगी। कार्यस्थल पर आपका वर्चस्व बना रहेगा। भाइयों में प्रेम बढ़ेगा। किसी शादी पार्टी में जाने के अवसर मिल सकते हैं। शत्रु परास्त होंगे।
taurus (वृष)
मित्रों के साथ मनोरंजन में समय बीतेगा। राजकीय कार्यों में सफलता मिलेगी। घर परिवार में खुशहाली का वातावरण रहेगा। प्रेम का इजहार कर सकते हैं। खानपान में रुचि बढ़ेगी।
gemini (मिथुन)
पति पत्नी के रिश्तों में प्रगाढ़ता आएगी। व्यवसाय परिवर्तन की योजना बनेगी। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों के साथ मनमुटाव हो सकते हैं। किसी पुराने मित्र से मुलाकात में मन हर्षित रहेगा। यात्रा शुभ।
Cancer (कर्क)
अचानक किसी की मदद करनी पड़ सकती है। अपने क्रोध व भावनाओं पर नियंत्रण रखें।जमीन जायदाद के मामले में परेशानी आ सकती है। सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक यात्रा लाभप्रद सिद्ध हो सकती है।
Leo (सिंह)
अपनी योग्यता साबित करने के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। शैक्षणिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। छोटी मोटी परेशानियों से बिलकुल न घबराएं। वित्तीय पक्ष सामान्य रहेगा। ईश्वर के प्रति आस्था बढ़ेगी।
Virgo (कन्या)
कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण व्यक्तियों का मार्गदर्शन मिल सकता है। प्रेम प्रसंगों में सावधानी रखें। पारिवारिक जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। व्यापार में नए अनुबंध हो सकते हैं। पूजा पाठ, भजन आदि में मन लगेगा।
Libra (तुला)
जीवनसाथी से सामंजस्य बना रहेगा। विरोधी सक्रिय होंगे। स्वयं को भ्रमित परिस्थितियों से घिरा पाएंगे। अविवाहितों को वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकते हैं। सेहत में उतार चढ़ाव रहेगा। यात्रा ना करें।
scorpio (वृश्चिक)
आपके करियर में सकारात्मक बदलाव हो सकता है। संतान की ओर से खुशियां प्राप्त होंगी। नया वाहन क्रय करने की योजना बन सकती है। व्यापार में कठोर निर्णय भविष्य की नींव रखेंगे। सेहत उत्तम।
Sagittarius (धनु)
कारोबार में उतार चढ़ाव की स्थिति रहेगी। अधूरे रिश्ते की शुरुआत हो सकती है। अपने विचारों को सबके सामने रखने में सफल होंगे। आध्यात्मिकता की ओर रुझान बढ़ेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
Capricorn (मकर)
संतान से संबंधित कोई कष्ट झेलना पड़ सकता है। मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती हैं। जमीन जायदाद को लेकर परिवार में विवाद हो सकता है। निवेश से लाभ व यात्रा शुभ फलदायक रहेगी।
Aquarius (कुंभ )
परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। आय के स्रोतों में बढ़ोतरी होगी। खानपान का विशेष परहेज करें। मेहमानों का आगमन प्रसन्नता रहेगा। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी।
Pisces (मीन)
अनजानी आशंका से भयभीत रहेंगे। अनावश्यक किसी से न उलझें। अधिकारी आपसे नाराज हो सकते हैं। सेहत में उतार चढ़ाव रहेगा। पैतृक संपत्ति मिलने के योग हैं। नया वाहन क्रय करने की योजना बनेगी।