आगरा

आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे का डरावना फोटो, 50 फीट गहरी खाई में गिर गई लग्जरी गाड़ी

लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे की सर्विस रोड धंसने से भीषण हादसा घटित हो गया
2 min read
• •
Updated: 1 Aug 2018, 10:43 AM IST
Agra Lucknow Expressway
आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे का डरावना फोटो, 50 फीट गहरी खाई में घंस गई लग्जरी गाड़ी

आगरा। लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे की सर्विस रोड धंसने से भीषण हादसा घटित् होग या। लग्जरी गाड़ी 50 फीट गहरे गड्ढे के बीचों बीच फंस गई। कई घंटे चले रेस्क्यू आॅपरेशन के बाद गाडी में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। रौंगटे खड़े कर देने वाले इस हादसे की तस्वीर देखकर ही लोगों के दिल में डर घर गया।

कार खरीदकर जा रहे थे
आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर बुधवार को ऐसा हादसा घटित हुआ जिसे देखने वालों की दिलों की धड़कनें तेज हो गई। आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर थाना डौकी के वाजिदपुर की पुलिया के पास भारी बारिश के बाद सर्विस रोड धंस गई। इस सर्विस रोड के पास 50 फीट गहरा गडढा हो गया। बुधवार सुबह मुंबई से कार खरीदकर कुछ लोग एक्सप्रेस वे से कन्नौज जा रहे थे। वाजिदपुर की पुलिया के पास गाडी सर्विस रोड के बगल में हुए 50 फीट गहरे गड्ढे में गिर गई। लग्जरी गाड़ी होने के चलते गाड़ी गड्ढे के बीचोंबीच घंस गई। गाड़ी में चार लोग सवार थे जो गड्ढे में बीचों बीच फंस गए। इन्हें बाहर निकालने के लिए स्थानीय लोगों के साथ रेस्क्यू टीम जुट गई।

देखने वाले भी हैरान, जुट गई भीड़
डौकी क्षेत्र के वाजिदपुर की पुलिया के पास हुए इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। लोग गहरे गड्ढे में फंसे हुए पीड़ितों को बचाने की हर संभव कोशिश करने लगे। गाड़ी गड्ढे में गिरने के बाद बीच में फंस गई थी। बड़ी गाड़ी होने के चलते सभी लोग सुरक्षित बच गए। राहत और बचाव के लिए लोगों ने एक्सप्रेस वे सुरक्षा टीम को सूचना दी। मौके पर पहुंची क्रेन की मदद के पहले गाड़ी में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया बाद में गाड़ी को बाहर निकालने का प्रयास किया गया। लेकिन, क्रेन का पटा टूटने के चलते गाड़ी एक बार फिर से उसमें फंस गई। बमुश्किल गाड़ी को निकाला जा सका है। इस हादसे में गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। लेकिन, इस हादसे ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर प्रश्नचिन्ह जरूर लगा दिए गए हैं।

Updated on:
1 Aug 2018, 10:43 AM IST
Published on: