आगरा

कमिश्नर की बैठक में नहीं पहुंचे एडीए सचिव, होगी कार्रवाई…

मण्डलीय उद्योग बन्धु की बैठक में कमिश्नर के. राममोहन ने विकास कार्यों के दिए निर्देश
less than 1 minute read
• •
Updated: 31 May 2018, 3:04 PM IST
Commissioner
Commissioner

आगरा। कमिश्नर आगरा मंडल के. राममोहन राव की बुलाई बैठक में आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) के सचिव के नहीं पहुंचने पर उन्होंने खासी नाराजगी जताई है। उन्होंने चेतावनी पत्र जारी कर अधिकारियों से जवाब तलब करने को कहा है। मण्डलीय उद्योग बन्धु की बैठक में कमिश्नर ने विभिन्न विकास योजनाओं पर चर्चा की और अधिकारियों से समय पर काम पूरा करने को कहा। आयुक्त सभागार में आयोजित बैठक में कमिश्नर ने उद्यमियों की विभिन्न समस्याओं पर विचार विर्मश कर उसके निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने यूपीएसआईडीसी के औद्योगिक क्षेत्र सिकन्दरा, साईट-सी स्थित फैक्टरियों में जलभराव की समस्या पर नगर निगम, एडीए व यूपीएसआईडीसी को निर्देश दिये कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में साफ-सफाई कराना सुनिश्चित करें।

जलभराव की समस्या पर अधिकारियों को चेताया
औद्योगिक क्षेत्र फाउण्ड्री नगर आगरा के भूखण्ड संख्या ई-50 से ई-82 तक रोड पर जलभराव हो जाने की समस्या पर अधिकारियों को सावधान किया गया। बताया गया कि प्रबन्ध निदेशक यूपीएसआईडीसी कानपुर ने फाउण्ड्री नगर आगरा की नालियों के लिए 84.10 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृति प्रदान किए जाने की जानकारी दी। इस पर आयुक्त ने क्षेत्रीय प्रबन्धक यूपीएसआईडीसी को निर्देश दिये की एक माह के अन्दर कार्य शुरू कर दिया जाए। एेसा न होने पर उनका वेतन रोक दिया जायेगा। सिकन्दरा में एन एच-2 के दोनों ओर सर्विस रोड बनाने के लिए एनएचएआई ने खुदाई कर छोड़ दिया है, जिससे आवागमन की समस्या है। आधिकारियों ने बताया कि कार्य को शीघ्र ही पूर्ण करा दिया जायेगा।

मथुरा में बिजली की समस्या सुधारने के दिए निर्देश
औद्योगिक क्षेत्र मथुरा साईट-बी मथुरा में विद्युत लाइन व ट्रॉसफार्मर न होने और सड़कों के खराब होने के बारे में आयुक्त ने क्षेत्रीय प्रबन्धक यूपीएसआईडीसी को एक माह में कार्य शुरू कराने के निर्देश दिया। बैठक में पुलिस महानिरीक्षक राजा श्रीवास्तव, अपर नगर आयुक्त विजय कुमार, संयुक्त आयुक्त उद्योग अन्जू रानी मौजूद रहे।

Published on:
Also Read
View All
‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक

Agra News: जेल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिले अजय कुमार लल्लू, जानिए CEC ज्ञानेश कुमार को लेकर क्या कहा?