आगरा

18 साल तक तलाक की लड़ाई के बाद मिला एक ऐसा कारण, कि पति पत्नी के फिर से मिल गए दिल

18 साल से न्यायालय में चल रहा था तलाक का केस।
2 min read
• •
Updated: 10 Dec 2017, 3:33 PM IST
talaq
talaq

आगरा। कहते हैं शादी सात जन्मों का बंधन है, ऐसे ही नहीं टूटता। ऐसा ही मामला सामने आया आगरा में। जहां पिछले 18 वर्षों से पति पत्नी के बीच तलाक का केस न्यायालय में चल रहा था। एक दूसरे की वो दोनों सूरत भी देखना पसंद नहीं करते थे, लेकिन 18 साल बाद एक ऐसा कारण इन दोनों को मिला, कि दोनों ने साथ रहने का फैसला कर दिया।

ये है मामला
थाना न्यू आगरा के खंदारी की रहने वाली बबीता की शादी 12 दिसंबर 1994 में सुभाष के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन तक तो सबकुछ ठीक ठाक चला, लेकिन फिर ऐसी अनबन शुरू हुई, कि दोनों के रिश्तों में दरारें पड़ने लगीं। ये दरारें इतनी बढ़ गईं, कि दोनों ने एक दूसरे से अलग रहने का फैसला कर दिया। रिश्तेदारों ने खूब समझाया, पंचायतें भी हुईं, लेकिन बात नहीं बनी। अंत में वही हुआ, जिससे सभी डर रहे थे। ये मामला न्यायालय में पहुंच गया। शादी के पांच साल बाद यानि 1999 में कोर्ट में तलाक के लिए केस दायर कर दिया गया। इसकी अर्जी सुभाष ने शिमला की कोर्ट में दी थी। इसके खिलाफ बबीता सुप्रीम कोर्ट केस ट्रांसफर कराने के लिए गई। उसकी जीत हुई और केस की सुनवाई आगरा पहुंच गई। तब से यह मामला चल रहा था। दोनों तारीख पर आते, एक -दूसरे को देखते लेकिन दिल की दूरियां मिट नहीं पा रहीं थी।

मिल गए दिल
18 साल से ये मामला न्यायालय में चल रहा था। इस दौरान उनकी छोटी परी दामिनी अब 18 की हो गई। फैमिली कोर्ट में दोनों एक बार आमने सामने आए, तो दोनों ने इस बार अपनी बेटी के बारे में सोचा। बेटी की खातिर 18 साल की दूरियों को खत्म करने का मन बना लिया। दोनों ने एक होना का फैसला कर सुलह कर ली। राष्ट्रीय लोक अदालत में दोनों का पुनर्मिलन देख हर किसी को सुखद अहसास हुआ।

Published on:
Also Read
View All
पति की मौत पर पत्नी बोली- अधिकारी प्रताड़ित करते थे, कहते थे तुम्हारी जिंदगी बर्बाद कर देंगे

‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक