आगरा

प्रतिमा विसर्जन के दौरान पांच युवक नदी में डूबे, युवकों के शव मिले

पोस्टमार्टम के बाद देर शाम गांव में पांचों युवकों के शव पहुंच गए तो गांव में चीख-पुकार मच गई।
2 min read
• •
Updated: 16 Oct 2021, 4:28 PM IST
rescue.jpg

आगरा. उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के रहने वाले पांच लोगों की राजस्थान के घौतपुर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही पूरे गांव में मातम फैल गया है। गोताखोरों ने तलाशी अभियान चलाया तो चार युवकों के शव मिल गए, जबकि एक का शव काफी तलाशे जाने के बाद मिला। आगरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मुनिराज ने बताया कि पीड़ित भवनपुरा गांव के निवासी थे। पीड़ितों के शव नदी से बरामद कर लिए गए हैं।

एक ही चिता पर हुआ अंतिम संस्कार, आंखें हुई नम

जैसे ही चारों युवकों के शव एकसाथ गांव पहुंचे तो चीख-पुकार मच गया। शुक्रवार देर शाम पांचवें युवक का शव भी पोस्‍टमार्टम के बाद गांव पहुंच गया। पांचों का अंतिम संस्‍कार एक ही चिता पर किया गया। गांव वालों को दोपहर बाद घटना की जानकारी हुई। जिसके बाद सभी के आंखें नम हो गई। मृतकों में से दो सगे भाई हैं। कालीचरण के दोनों पुत्र रणवीर, राजेश जत्थे के साथ देवी विसर्जन को गये थे।

परिवार की संभव मदद की जाएगी-एसडीएम

राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के नेता गोविद शर्मा ने शासन-प्रशासन से पीड़ित परिवारों को जल्द आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की है। जिले के खेरागढ़ सीट से विधायक महेश गोयल का कहना है कि वे शासन से मांग करेंगे कि पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। खेरागढ़ की एसडीएम प्रियंका सिंह ने कहा है कि एसडीएम बसेड़ी से घटना की रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट मिलते ही पीड़ित परिवार की संभव मदद करायी जाएगी।

ट्रैक्टर पर सवार होकर गए थे विसर्जन करने

जानकारी के मुताबिक, जिले के जगनेर के पास थाना इलाके के भवनपुरा से दो दर्जन से अधिक लोग ट्रैक्टर पर सवार होकर राजस्‍थान के बसेड़ी इलाके के भूतेश्वर मंदिर के पास देवी प्रतिमा के विसर्जन को गये थे। प्रतिमा विसर्जन करने गए लोगों में रणवीर, राजेश पुत्र कालीचरण, संजय पुत्र घनश्याम, सत्यप्रकाश पुत्र परीक्षत, कृष्णा पुत्र रामवीर भी शामिल थे।

विसर्जन के दौरान तेज बहाव में चले गए थे युवक

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटना सुबह करीब 11 बजे की है। युवक नदी की धारा में देवी प्रतिमा के विसर्जन को पहुंच गए। नदी में तेज बहाव क्षेत्र में बने गड्ढे में पांचों युवक डूब गए। गोताखोरों की मदद से चार शव बरामद कर लिए गए, जबकि एक की तलाश देर शाम तक होती रही। बाद में पांचवें युवक संजय पुत्र घनश्याम का शव भी मिल गया। पोस्टमार्टम के बाद देर शाम गांव में पांचों युवकों के शव पहुंच गए तो गांव में चीख-पुकार मच गई।

Published on:
Also Read
View All
‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक

Agra News: जेल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिले अजय कुमार लल्लू, जानिए CEC ज्ञानेश कुमार को लेकर क्या कहा?