आगरा

पति ने घर से निकाला, जेठानी के साथ संबंध का खुलासा, महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई

आगरा में एक महिला ने अपने वकील पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि पति का अपनी जेठानी से अवैध संबंध है और शादी के कुछ दिन बाद से ही मारपीट शुरू हो गई।

2 min read
Jan 29, 2026

Agra Crime News: यूपी के आगरा में एक 30 साल की महिला ने अपने वकील पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने कहा कि पति की भाभी (जेठानी) के साथ अवैध संबंध हैं। शादी के कुछ दिनों बाद से ही पति ने मारपीट शुरू कर दी और अब उसे घर से निकाल दिया गया है। महिला ने जगदीशपुरा थाना में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

ये भी पढ़ें

UGC के नए नियम पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, यूपी कैबिनेट मंत्री संजय निषाद का बड़ा बयान

शादी के बाद शुरुआती परेशानियां

महिला की शादी 20 अप्रैल 2025 को अवधपुरी के एक वकील से हुई थी। शादी के सिर्फ 10 दिन बाद पति ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। विदाई के बाद ससुराल पहुंचने पर सुहागरात की रात महिला अकेली रही। वह रात भर पति का इंतजार करती रही, लेकिन पति नहीं आए। सुबह पता चला कि पति जेठानी के साथ सोए हुए थे। महिला ने कहा कि पति रात में उसके साथ नहीं रहता।

अवैध संबंध का आरोप

महिला का दावा है कि उसके पति और जेठानी के बीच नाजायज संबंध हैं। इसी वजह से पति उसके पास नहीं आता और भाभी के साथ रहता है। जब वह विरोध करती है तो पति मारपीट करता है। एक बार महिला ने यह सब वीडियो में रिकॉर्ड किया था, लेकिन पति को पता चलने पर फोन तोड़ दिया। पति वकील होने के कारण उसे धमकियां भी देते हैं।

दहेज की मांग और मारपीट

विरोध करने पर पति और ससुराल वाले 25 लाख रुपये दहेज मांगने लगे। वे कहते हैं कि इससे थार गाड़ी लाई जाएगी। जेठ नशे में आकर महिला को गाली-गलौज करते हैं। कई बार पंचायत हुई, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। मारपीट लगातार जारी रही। 20 जनवरी को पति ने उसे घर से निकाल दिया। पति उसे चरित्रहीन बताकर बदनाम करते हैं।

जबरन गर्भपात और दूसरी शादी की धमकी

महिला एक बार गर्भवती हुई थी। लेकिन पति और सास ने जबरन दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया। उनका कहना था कि जब तक गाड़ी के पैसे नहीं लाओगी, बच्चा नहीं होने देंगे। पति उसे बदचलन कहते हैं और दूसरी शादी करने की बात करते हैं। सास भी बेटे की दूसरी शादी की धमकी देती है। महिला अब न्याय चाहती है। उसने थाने में पूरी बात लिखित में दी है और एफआईआर दर्ज कराई है। यह मामला अवधपुरी महारानी बाग निहाल बाग कॉलोनी का है।

Updated on:
06 Feb 2026 12:50 pm
Published on:
29 Jan 2026 06:13 pm
Also Read
View All

अगली खबर