
Protest in Agra demanding withdrawal of UGC Act:आगरा में यूजीसी कानून वापस लेने को लेकर प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर प्रदर्शनकारियों ने तहसील में ज्ञापन दिया। इस दौरान पुलिस से नोंक-झोंक हो गई। बात तब बिगड़ गई जब दरोगा ने लाठी चार्ज कर दिया। कई पुलिस वाले लाठी पटकने लगे। मौके पर भगदड़ मच गई। लाठी चार्ज होते ही प्रदर्शनकारी उग्र हो गए और उन्होंने पुलिस के खिलाफ नाराजगी व्यक्ति की। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। राजस्थान पत्रिका वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। इस संबंध में एसीपी देवेश सिंह ने बताया कि प्रदर्शनकारी ज्ञापन देने के लिए आए थे। इस दौरान कुछ घटनाएं घट गई। भीड़ की वजह से जाम की स्थिति बन गई थी। मामला एत्मादपुर थाना क्षेत्र का है।
उत्तर प्रदेश के आगरा के एत्मादपुर तहसील में यूजीसी कानून के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर प्रदर्शनकारियों ने तहसील में ज्ञापन दिया। उन्होंने यूजीसी कानून वापस लेने की मांग की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों के साथ पुलिस की झड़प हो गई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए लाठी चार्ज कर दिया। पुलिस की लाठी से बचने के लिए प्रदर्शनकारी इधर-उधर भागने लगे।
पुलिस के लाठी चार्ज से प्रदर्शनकारी नाराज हो गए और पुलिस पर दबाव बनाने लगे। प्रदर्शनकारियों का आक्रोश लाठीचार्ज करने वाले दरोगा के प्रति था। वायरल वीडियो में एक दरोगा प्रदर्शनकारी को लाठी मारते हुए दिखाई पड़ रहे हैं। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।
एसीपी एत्मादपुर देवेश सिंह ने बताया कि यूजीसी के खिलाफ ज्ञापन देने के लिए कुछ लोग आए थे। इस दौरान नोक झोक हुई। भीड़ के कारण कुछ समस्याएं आई थी एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि बच्चों की तरफ से कोई जाम नहीं लगाया गया भीड़ की वजह से यह स्थिति आई।