आगरा

आगरा: मनुस्मृति जलाने के आरोप में महिला गिरफ्तार, बोली- तीन साल पुराना है वीडियो

उत्तर प्रदेश के आगरा में सोशल मीडिया पर वायरल हुए मनुस्मृति दहन वीडियो को लेकर हिंदू संगठनों ने आपत्ति जताई। पुलिस ने मामले को सामाजिक सौहार्द से जुड़ा बताते हुए कार्रवाई की।

2 min read
Jan 01, 2026
आगरा में मनुस्मृति दहन पोस्ट पर कार्रवाई Source- X

Agra Crime News: उत्तर प्रदेश के आगरा में 1 युवती ने मनुस्मृति जलाने का पुराना वीडियो दोबारा सोशल मीडिया पर पोस्ट करने से विवाद खड़ा हो गया। पुलिस ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर युवती को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि बाद में उसे जमानत मिल गई।

ये भी पढ़ें

दिनदहाड़े कत्ल से दहला कुशीनगर, निशांत पर बदमाशों ने चाकू से किया ताबड़तोड़ वार, मां बोली- एनकाउंटर..’

युवती की पहचान और वीडियो

युवती का नाम प्रियंका वरुण प्रियंका वह आगरा के शाहगंज के नगला फकीरचंद की रहने वाली है। प्रियंका खुद को भारतीय महिला सुरक्षा संघ की राष्ट्रीय अध्यक्ष बताती है। 26 दिसंबर को प्रियंका ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी पर 1 वीडियो अपलोड किया। इस वीडियो में वह मनुस्मृति की किताब को आग में जलाती दिख रही है। वीडियो के साथ उसने लिखा था - "मनुस्मृति दहन की शुभकामनाएं"। इसी पोस्ट का स्क्रीनशॉट लेकर उसने इसे ट्विटर (X) पर भी शेयर किया था। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। गिरफ्तारी के बाद प्रियंका ने दावा किया कि यह वीडियो करीब 3 साल पुराना है, जिसे उसने दुबारा पोस्ट किया था।

शिकायत और पुलिस कार्रवाई

वीडियो वायरल होने के बाद हिंदू संगठनों के लोगों ने इसे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला बताया। हिंदू रक्षा दल के पदाधिकारियों ने वीडियो शेयर कर आगरा पुलिस आयुक्त से लड़की के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस की सोशल मीडिया सेल ने वीडियो को लेकर तुरंत संज्ञान लिया। इसे सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाला मानते हुए शाहगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। एसीपी के निर्देश पर 30 दिसंबर को शाहगंज पुलिस ने प्रियंका वरुण को गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे जमानत पर रिहा कर दिया। पुलिस का कहना है कि मामला शांति भंग करने से जुड़ा था।

विवाद की वजह

बता दें कि मनुस्मृति प्राचीन हिंदू ग्रंथ है। कुछ लोग इसे धार्मिक आस्था का हिस्सा बताते हैं। वीडियो से हिंदू संगठनों की भावनाएं आहत हुईं, जिसके कारण शिकायतें हुई।

Published on:
01 Jan 2026 05:47 pm
Also Read
View All

अगली खबर