आगरा

हाई हील्स की वजह से टूटी शादी, विवाह के 1 महीने बाद पति ने घर से निकाला

Agra: आगरा से रिश्तों के विवाद के कई अजीबोगरीब मामले सामने आए हैं। इनमें मुख्य वजह दहेज नहीं बल्कि कुछ और है।

2 min read
Jul 22, 2024
Agra

Agra: आगरा के परिवार परामर्श केंद्र में कई परिवारों ने रिश्ता तोड़ने की अर्जी डाली। हैरानी की बात यह थी कि रिश्तो में विवाद की वजह दहेज नहीं थी। किसी को पत्नी की लंबाई कम लगती थी तो किसी मामले में पत्नी को पति स्मार्ट नहीं दिखता था। आइए देखते हैं क्या है पूरा मामला…

लड़की छोटी तो तोड़ा रिश्ता

पहला मामला शमसाबाद का है। चार माह पहले युवती की शादी हुई थी। बमरौली कटारा में ससुराल है। एक माह बाद ही ससुरालीजनों ने निकाल दिया। आरोप लगाया कि लड़की की लंबाई कम है। ससुरालवालों ने आरोप लगाया कि जब लड़की दिखाई गई तो उसने हील्स पहन रखी थीं। इसके बाद ससुराल में जब उन्होंने उसे नंगे पैर देखा तो पता चला कि वह नाटी है। वहीं, विवाहिता का आरोप है कि तीस लाख रुपए दहेज की मांग की गई थी।

पत्नी की शिकायत- पति स्मार्ट नहीं

दूसरा मामला 14 साल पुरानी एक शादी का है। पति आईटी कॉलेज में शिक्षक है। शादी हुई तो पत्नी दसवीं पास थी। पति ने पत्नी को पढ़ाया और अपने ही कॉलेज में नौकरी लगवाई। पत्नी का कहना है कि पति उसे पसंद नहीं क्योंकि वह पति स्मार्ट नहीं है। पति ने पत्नी के नाम मकान खरीदा और अब वह खुद ही किराए पर रह रहा है। दोनों पक्षों को सुनवाई की अगली तारीख दी गई है।

पत्नी का सुंदर होना बना तलाक की वजह

तीसरा मामला सिकंदरा क्षेत्र का आया। लड़की एलएलबी पास है और नौकरी करती है। उसे टूर पर चालक से प्यार हो गया, जिससे बाद में उसने शादी कर ली। अब पति का कहना है कि पत्नी नौकरी न करे। ऐसा इसलिए क्योंकि उसे लगता है पत्नी सुंदर है, अगर घर से बाहर जाएगी तो कोई उसके पीछे पड़ जाएगा।

पति चांटा मारने के बाद नहीं मांग रहा माफी

चौथा मामला कमला नगर क्षेत्र का आया। फरवरी में शादी हुई थी। एक माह बाद ही पत्नी मायके चली गई। आरोप है कि पति ने चांटा मारा था। पत्नी साथ रहने को तैयार है। उसकी शर्त है कि पति दोनों के परिवारजनों के सामने उससे माफी मांगी। पति ने कहा कि चांटा अकेले में मारा था तो माफी भी अकेले में मांग सकता है। दोनों पक्षों को सुनवाई की अगली तारीख दी गई है।

पत्नी जाना चाहती है दिल्ली, पति ने किया इंकार

पांचवा मामला ताजगंज क्षेत्र का है। युवक दिल्ली में नौकरी करता है। पत्नी आगरा में रहती है। पत्नी दिल्ली साथ चलने की जिद कर रही थी। पति नहीं ले गया और उसने पत्नी का डांस क्लास में दाखिला करा दिया। इस दौरान पत्नी की कई युवकों से दोस्ती हो गई। वह उनसे बातचीत करने लगी। अब पति का कहना है कि वह डांस क्लास नहीं जाएगी। पत्नी भी इस बात से तैयार है लेकिन उसके बदले में दिल्ली जाने की शर्त रखी। विवाद परिवार परामर्श केंद्र तक आया। दोनों को समझाया गया और पति इस बात के लिए तैयार हो गया कि दिल्ली साथ ले जाएगा।

Published on:
22 Jul 2024 09:28 am
Also Read
View All

अगली खबर