13 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आगरा में फेरी वाले का धर्म पूछा और गांव में घुसने से रोक दिया, बोला- गांव का माहौल खराब है

Agra news: आगरा में फेरी वाले का धर्म पूछा और गांव में घुसने से यह कह कर रोक दिया कि तुम लोग गांव में फेरी नहीं लगा सकते, गांव का माहौल खराब है। ‌ पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

2 min read
Google source verification
फोटो सोर्स- आगरा पुलिस

फोटो सोर्स- आगरा पुलिस

Agra, hawkers were prevented from entering the village.आगरा में एक फेरी वाले युवक गांव में घुसने के पहले रोक लिया गया। युवक उसका नाम पूछता है और कहता है कि इस गांव में फेरी लगाने मत आना, गांव का माहौल खराब है। वीडियो में कहता है कि इस गांव में तुम लोगों की नो एंट्री है। दोबारा दिखाई न पड़ना नहीं तो पिटाई हो जाएगी। यह वीडियो उसने अपने सोशल मीडिया अकाउंट में डाला है। पुलिस ने इंस्टाग्राम में वायरल वीडियो के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर दिया है। इसके खिलाफ शांति भंग कार्रवाई की गई है। मामला फतेहपुर सीकरी थाना क्षेत्र का है।

इंस्टाग्राम में वीडियो किया गया अपलोड

उत्तर प्रदेश के आगरा के फतेहपुर सीकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले मोहल्ले में बड़ी संख्या में फेरी लगाने वाले निकलते हैं। इनमें सब्जी बेचने वाले, कबाड़ खरीदने वाले शामिल है। इंस्टाग्राम पर वीडियो अपलोड करने वाला बाबा चौधरी निवासी उंदेरा गांव में फेरी वालों को रोका गया। पूछताछ की गई। इस दौरान उसका धर्म और नाम पूछा गया बताया गया कि गांव में मुसलमानों के प्रवेश पर रोक है। यहां का माहौल खराब है दोबारा बता रहा हूं अब आगे नहीं बताऊंगा। सजा दी जाएगी। बाबा चौधरी धमकी भरे लहजे में दो फेरी वालों को डराता है।

इंस्टाग्राम में भारी संख्या में फॉलोअर

बॉबी चौधरी ने इंस्टाग्राम पर आईडी बनाई है। जिसमें बड़ी संख्या में फॉलोअर है और हिंदू संगठन के लिए भी कार्य करता है। सेल्फी स्टाइल में वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड कर देता है। ज्यादातर विवादित विषयों को फिर वीडियो अपलोड करता है जिससे की लाइफ मिल सके। ‌ वायरल वीडियो पर तमाम प्रकार के कमेंट आ रहे हैं।  इंस्टाग्राम पर वायरल वीडियो पर लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

क्या कहते हैं थाना प्रभारी फतेहपुर सिकरी?

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक फतेहपुर सीकरी आनंद वीर सिंह ने बताया कि वीडियो बनाने वाले बॉबी चौधरी निवासी उंदरा गांव के खिलाफ शांति भंग में कार्रवाई की गई है। इसके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया है। ‌ फतेहपुर सीकरी थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी का चालान करके जेल भेज दिया गया है आरोपी वीडियो बनाने का काम करता है। वह सोशल मीडिया पर अपलोड कर देता है।‌