13 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सुहागरात पर दुल्हन ने रख दी ऐसी शर्त… पति के पैरों तले खिसक गई जमीन, सन्न रह गए परिजन

यूपी के आगरा जिले में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सुहागरात पर दुल्हन ने दूल्हे के सामने ऐसी शर्त रख दी। जिसे सुनकर परिजन भी सन्न रह गए।

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Mahendra Tiwari

Apr 13, 2026

सांकेतिक तस्वीर फोटो जेनरेट AI

सांकेतिक तस्वीर फोटो जेनरेट AI

आगरा में शादी के बाद पहली ही रात एक चौंकाने वाला मामला सामने आया। नवविवाहिता ने पति के सामने 90 लाख रुपये की मांग रख दी और पैसे न मिलने पर संबंध बनाने से साफ इनकार कर दिया। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों परिवार आमने-सामने आ गए। आरोप है कि दुल्हन पक्ष ने घर में गैस पाइप तोड़कर खतरनाक साजिश तक रच डाली।

आगरा के जगदीशपुरा इलाके से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया। यहां एक युवक की शादी बड़े धूमधाम से हुई, लेकिन शादी के बाद जो हुआ, उसने पूरे परिवार को मुश्किल में डाल दिया। बताया जा रहा है कि शादी के बाद जब दुल्हन ससुराल पहुंची, तो सुहागरात पर ही उसने पति के सामने एक अजीब शर्त रख दी। दुल्हन ने साफ कहा कि अगर उसे 90 लाख रुपये नकद नहीं दिए गए, तो वह पति के साथ कोई रिश्ता नहीं रखेगी। पति और उसके परिवार के लिए यह बात किसी झटके से कम नहीं थी।

90 लाख की किया डिमांड, दुल्हन पक्ष के लोग जबरन घुसे घर में गैस पाइपलाइन तोड़ी

जब परिवार ने इतनी बड़ी रकम देने से इनकार किया। तो माहौल अचानक बिगड़ गया। आरोप है कि दुल्हन ने घर में हंगामा शुरू कर दिया और अपने मायके वालों को बुला लिया। कुछ ही देर में दुल्हन के परिजन भी वहां पहुंच गए। और मामला और ज्यादा गरम हो गया। पीड़ित परिवार का कहना है कि दुल्हन पक्ष के लोग जबरदस्ती घर में घुस आए। बाहर से ताला लगा दिया और पूरे परिवार को अंदर ही बंद कर दिया। इतना ही नहीं, उन्होंने घर में लगी पीएनजी गैस पाइपलाइन को भी नुकसान पहुंचाया। जिससे बड़ा हादसा हो सकता था। परिवार ने किसी तरह शोर मचाकर पड़ोसियों को बुलाया और अपनी जान बचाई।

पुलिस ने शुरू की जांच, जेवर भी साथ ले जाने का आरोप

इस बीच यह भी आरोप है कि दुल्हन जाते-जाते घर के जेवर और कीमती सामान भी अपने साथ ले गई। पीड़ित परिवार ने पुलिस से मदद मांगी। लेकिन उनका कहना है कि शुरू में कोई कार्रवाई नहीं हुई। आखिरकार मामला अदालत तक पहुंचा। जहां से आदेश मिलने के बाद पुलिस ने दुल्हन, उसके पिता और अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया। अब पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इसमें और कौन-कौन शामिल था। वहीं पुलिस का यह भी मानना है कि मामला किसी बड़ी साजिश या कानूनी चाल का हिस्सा हो सकता है।