आगरा

मेयर Naveen jain ने रचा इतिहास, अखिल भारतीय महापौर परिषद के निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष बने

अखिल भारतीय महापौर परिषद की दो दिवसीय बैठक के दूसरे चरण में परिषद का चुनाव सम्पन हुआ।
3 min read
• •
Updated: 28 Jul 2019, 7:57 AM IST
mayor Naveen jain
mayor Naveen jain

आगरा। अखिल भारतीय महापौर परिषद की दो दिवसीय बैठक के दूसरे चरण में परिषद का चुनाव सम्पन हुआ। परिषद की चुनावी प्रक्रिया को पारदर्शिता बनाये जाने के लिए बरेली के पूर्व महापौर सुभाष पटेल को चुनाव अधिकारी बनाया गया था। चुनाव अधिकारी सुभाष पटेल ने चुनाव की घोषणा की तो परिषद के वर्तमान अध्यक्ष विवेक शेजवाकर ने खड़े होकर स्वयं महापौर नवीन जैन का नाम आगे बढ़ाया। इसके बाद चुनाव अधिकारी ने इस नाम पर सभी की राय जानी तो परिषद के सभी महापौर व कार्यकारणी के सभी सदस्यों ने महापौर नवीन जैन के नाम पर सहमति जताई। इसके बाद चुनाव अधिकारी ने अखिल भारतीय महापौर परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए महापौर नवीन जैन के नाम पर मुहर लगाई। बैठक होटल हॉलीडे इन में चल रही है। 28 जुलाई को समापन है।

Naveen Jain " src="https://new-img.patrika.com/upload/2019/07/28/na2_4898852-m.jpg">

प्रधानमंत्री से मिलेंगे
महापौर नवीन जैन के परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर परिषद के सभी सदस्यों के साथ परिषद के पूर्व अध्यक्ष ने उनका जोरदार स्वागत किया और राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर उन्हें बधाई दी। परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर महापौर नवीन जैन भी काफी उत्साहित दिखाई दिए। उनका कहना था कि सर्वसम्मति से उन्हें अखिल महापौर परिषद का अध्यक्ष चुना गया है। परिषद के अध्यक्ष बनने पर उनकी जिम्मेदारी बढ़ गयी है। देश भर के महापौरों के अधिकारों में कैसे वृद्धि हो इसके लिए वो काम करेंगे। जल्द ही वो काउंसिल की कार्यकारणी के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे और एक कर एक राष्ट्र की तर्ज पर ही एक राष्ट्र एक नगर निगम का कानून बने इसके लिए ज्ञापन देंगे, जिससे हर महापौर अपने अधिकार का प्रयोग कर अपने शहर को स्वच्छ सुंदर बना सके और पूरी दुनिया के लिए एक मॉडल दे सके।

डॉ. दिनेश शर्मा ने बताए अनुभव
आखिल भारतीय महापौर परिषद के दूसरे सत्र में परिषद के चुनाव सम्पन्न होने से पहले बैठक के दौरान महापौरों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा और उनके समाधान को लेकर मंथन किया गया। इस सत्र में सूबे के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा भी पहुँचे। डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा का महापौर नवीन जैन और कार्यकारणी के सभी सदस्यों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने अपने महापौर कार्यकाल के अनुभव सभी के सामने रखा और सभी से अपने शहर में एक समस्या को दूर करने का लक्ष्य बनाकर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इतना ही नही सभी सभी महापौरों को अपने अधिकारों को गहराई से जानने की बात रखी जिससे वो अधिकारी के सामने दृढ़ता के साथ अपनी बात रख सके। इस दौरान अखिल भारतीय महापौर परिषद के पदाधिकारियों ने डिप्टी सीएम को सम्मानित भी किया। बैठक के दौरान अधिकतर महापौरों ने 74 वे संसोधन को लागू कराने, नगर आयुक्त की सीआर लिखने, जनप्रतिनिधि का अधिकार मिलने और महापौरों के लिए एक समान मॉडल को तैयार करने पर मुख्य रूप से चर्चा की गई।

Published on:
Also Read
View All
पति की मौत पर पत्नी बोली- अधिकारी प्रताड़ित करते थे, कहते थे तुम्हारी जिंदगी बर्बाद कर देंगे

‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक