आगरा

Agra News:नशीली कोल्डड्रिंक पिला किया शिक्षिका से दुष्कर्म,अश्लील फोटो खींच किया ब्लैकमेल

Agra News:आगरा में एक शातिर ने शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर उसे नशीली कोल्डड्रिंक पिलाई और फिर बलात्कार कर अश्लील फोटो खींच लिए। शादी का झांसा देकर सालों शोषण करने के बाद शादी से इंकार कर दिया।
2 min read
• •
Updated: 28 Jul 2023, 7:46 PM IST
dushkarm.jpg

Agra News:आगरा के थाना पिनाहट क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव की निवासी शिक्षिका से युवक ने प्यार का नाटक करते हुए शादी का झांसा देकर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया । आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील फोटो और वीडियो बना ली। इसके बाद वो उन्हें वायरल करने की धमकी देकर उसका शोषण करता रहा। शादी का वादा कर मुकरने पर शिक्षिका की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दो साल से कर रहा था शोषण

थाना पिनाहट क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव निवासी 29 वर्षीय युवती क्षेत्र के ही गांव में शिक्षामित्र के पद पर तैनात है। आरोप है कि 2 वर्ष पूर्व उसकी मुलाकात ऋषि शर्मा पुत्र दयाशंकर निवासी कृष्णा नगर भरथना इटावा से हुई थी। वो आगरा के कुंडोल में एक प्लाट खरीदने का सौदा करने आया था। इसी के चलते भाई और पिता से उसका संपर्क था और उसका मेरे घर आना जाना हो गया। दोनों में दोस्ती हुई और फिर फोन पर बातचीत होने लगी थी। 2 वर्ष पूर्व ऋषि शर्मा मेरे घर आया और कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर अचेत कर दिया और जबरदस्ती दुष्कर्म किया। संबंध बनाने के साथ ही बेहोशी की हालत में उसके अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए गए। होश में आने पर जानकारी हुई तो पीड़िता ने शिकायत करने की बात कही जिस पर उसने प्यार का हवाला देकर शादी करने का वादा किया। घरवालों को मामले से बताया तो वह शादी की कहने लगे थे। इस पर युवती ने युवक से शादी करने को कहा तो उसने अपने बड़े भाई की शादी के बाद शादी करने के लिए झांसा दे दिया।

शोषण के साथ पैसे भी ऐंठे

शादी का झांसा देकर आरोपी 2 वर्ष में कई बार उसके साथ अबैध संबंध बनाता रहा और जरूरत का बहाना कर उससे करीब ढाई लाख रुपए ले लिए।कुछ दिन पूर्व दोबारा से शादी की कहने पर वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देता देने लगा। जिस पर पीड़ित युवती दहशत में आ गई और अपने आप को ठगा महसूस करने लगी। उसने युवक से कई बार संपर्क साधने का प्रयास किया तो उसने नंबर ब्लैक लिस्ट कर दिया। पीड़िता ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की । पुलिस ने आरोपी ऋषि शर्मा के खिलाफ अवैध वसूली सहित दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Published on: