आगरा

Agra News:बंटी – बबली से दो कदम आगे है जलकल कर्मचारी और उसका परिवार

Agra News:आगरा में जलकल कर्मचारी और उसकी मां के साथ उसकी पत्नी और अन्य दोस्त भी लोगों के साथ ठगी करने में शामिल थे। उनके द्वारा सताए और लोग भी सामने आ रहे हैं। मंगलवार को आरोपियों द्वारा 12 लाख रुपए की ठगी के एक और शिकार ने मुकदमा दर्ज कराया है।
2 min read
• •
Updated: 25 Jul 2023, 9:10 PM IST
frod.jpg

Agra News:आगरा जलकल विभाग में कार्यरत जलकल अधिकारी और उसकी मां द्वारा ठगी का एक मामला और सामने आया है। इस बार ठग ने अपने दोस्त से पैसे ठगने के बाद उसे काफी समय तक संस्थान में झूठी नौकरी भी करवा दी और शक होने पर प्रमोशन का लेटर देकर अपने अंडर में काम करने का आदेश भी जारी कर दिया। थाना पुलिस द्वारा सुनवाई न होने पर पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित का कहना है कि शातिर हर्षित और उसके परिवार की अगर पुलिस सही जांच करेगी तो उनके द्वारा आगरा में 50 से ज्यादा लोगों के साथ इसी तरह नौकरी के नाम पर दस से बारह लाख की ठगी की है।

मृतक आश्रित कोटे में नौकरी मिलते ही शुरू की ठगी

पीड़ित आकाश पुत्र रामजी लाल निवासी कुतुलपुर ईदगाह का आरोप है कि उनके साथ बचपन में पढ़ाई करने वाले हर्षित शर्मा पुत्र स्व अशोक शर्मा, मां शशिबाला, पत्नी अंजलि शर्मा और दोस्त अनिकेत उर्फ भोला ने उन्हें जलकल विभाग में नौकरी लगाने का झांसा दिया और कई बार में 12 लाख रुपया ले लिया। इसके साथ ही उसके तमाम कागजात की फोटोकापी ली और कई दस्तावेजों पर दस्तखत करवा लिए। आरोपियों ने जल्द जीएम जलकल राधेश्याम यादव और जेई नरेंद्र सिंह ताजगंज क्षेत्र से मिलकर नौकरी लगने का वादा किया

नियुक्ति पत्र देकर करवाई ड्यूटी

पीड़ित का आरोप है कि बीती 5 मार्च 2021 को आरोपियों ने नियुक्ति पत्र दिया और रजिस्टर पर दस्तखत करवा लिए। इसके बाद उन्होंने उसकी ड्यूटी केदार नगर पानी की टंकी पर कार्य कराते रहे। पहली तनख्वाह मिलने में समय लगने का हवाला देते हुए उससे काम कराया गया। इस बात पर शक होने पर जब उनसे बात की तो आरोपी ने 20 मई 2021 को दूसरा पत्र देकर पदोन्नति की बात कही और जॉन टू का स्टोर चार्ज बन जाने की बात कही। कुछ दिन बाद शक हुआ तो आरोपी लगातार टाल मटोल करते रहे और अब धमकी देने लगे हैं।

परिचितों को ठगते हैं आरोपी

आरोपियों ने इसी तरह मिली भगत कर पूर्व में ताजगंज क्षेत्र में काम करने वाले कई युवकों को ठगा था और अभी उनके खिलाफ सदर थाना क्षेत्र में चार लोगों से नौकरी के नाम पर चालीस लाख ठगने का मुकदमा दर्ज हुआ है। आरोपी इसी तरह अब तक 50 से ज्यादा लोगों को ठग चुके हैं। इन्होंने एक संगठित गैंग बना रखा है और परिचितों को हर्षित की नौकरी और ऐशो आराम दिखा कर जीएम जलकल और जेई आदि से सेटिंग का हवाला देकर पैसे लिए गए हैं। फिलहाल पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है।

Published on: