Agra News:आगरा में आज मोहर्रम के अवसर पर शहर में ताजियों के साथ जुलूस निकाले जाएंगे और कर्बला में सपुर्द ए खाक किया जायेगा।
Agra News:शनिवार को मोहर्रम की दसवीं तारीख पर ऐतिहासिक फूलों के तजिए के साथ मोहर्रम के जुलूस की शुरुआत होगी। हजारों की संख्या में अकीदतमंद ताजियों को ले जाकर करबला में सपुद ए खाक करेंगे। जुलूस के लिए पुलिस ने रूट डा के साथ पूरे मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था के तहत पुलिस की तैनाती की है। वहीं हिंदूवादियों ने कांवड़ यात्रा और सावन की परिक्रमा में लाठी - डंडों पर रोक का हवाला देते हुए जुलूस में हथियारों के प्रदर्शन पर रोक लगाने की अपील की है और ऐसा न होने पर आंदोलन की धमकी दी है।
बता दें की मोहर्रम के दौरान मुस्लिम समाज के लोग घरों में ताजिया बनाते हैं और दसवीं मोहर्रम को उन्हें कर्बला में सपुर्द ए खाक करते हैं। पाए चौकी से निकलने वाले ऐतिहासिक फूलों के ताज़िए के पीछे सभी ताज़िए जुलूस के रूप में निकलते हैं। दिन भर ताजियों के साथ जुलूस निकलते रहते हैं। इसको लेकर आगरा दिल्ली हाइवे पर अबुलाला दरगाह के पास पुलिस को काफी ध्यान रखना पड़ता है। सभी रूटों पर पुलिस तैनात रहती है। पुलिस कमिश्नर प्रीतिंदर सिंह के मुताबिक जुलूस को देखते हुए सभी तैयारियां हो चुकी हैं और शांतिपूर्वक सभी परंपराए निभाने की सारी व्यवस्था की गई है।
हिंदूवादियों ने किया हथियारों का विरोध
मोहर्रम के जुलूस में लोग तलवार, डंडे और कई हथियार लेकर चलते हैं। ट्यूब लाइट आदि फोड़कर करतब भी दिखाते हैं। इसके चलते बजरंग वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष अवतार गिल ने वीडियो वायरल कर चेतावनी दी है कि जब कांवड़ियों और आगरा में सावन में परिक्रमा करने वाले परिक्रमार्थियों को लाठी - डंडे लेकर चलने में रोक है तो जुलूस में हथियार भी नहीं होने चाहिए। अगर हथियारों का प्रदर्शन होगा तो वो इसका खुलकर प्रदर्शन करेंगे
यहां होकर निकाले जाएंगे वाहन
• पालीवाल पार्क पीर कल्यानी की ओर से सुल्तानगंज पुलिया को जाने वाले वाहन जीवनीमंडी, वाटर वर्क्स एवं अन्य वैकल्पिक मार्ग से होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।
• सुल्तानगंज की पुलिया से पालीवॉल पार्क की ओर जाने वाले वाहन वाटर वर्क्स से जीवनी मण्डी और अन्य वैकल्पिक मार्ग से अपने गंतव्य को जाएंगे।
• वाटर वर्क्स कमला नगर की ओर से विजय नगर भगवान टाकीज को जाने वाले दो पहिया और चार पहिया वाहन सुल्तानगंज ओवर ब्रिज के ऊपर से अपने गंतव्य को जाएंगे।
• भगवान टाकीज से कमला नगर वाटर वर्क्स की ओर जाने वाले वाहन सर्विस रोड से न जाकर सुल्तानगंज पुलिया ओवर से अपने गंतव्य को जायेंगे। सुल्तानगंज पुलिया ओवर ब्रिज के नीचे सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूर्ण रूप से बन्द रहेगा।
• एत्मादद्दौला तिराहा से नया पुल (अम्बेडकर पुल) पर वाहनों का आवागमन प्रतिबन्धित रहेगा। वाहन रामबाग, वाटर वर्क्स, जीवनी मण्डी होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।
• यमुना किनारा से एत्माद्दौला जाने वाले वाहन जीवनी मण्डी वाटर वर्क्स रामबाग होकर एत्मादद्दौला को जाएंगे।
• दो पहिया, चार पहिया वाहन यमुना किनारे होकर स्ट्रेची पुल से होकर एत्मादद्दौला आवागमन कर सकते हैं।
• लोहामंडी की ओर से बोदला की ओर आने वाले वाहन मदिया कटरा से करकुंज आवास विकास होकर अपने गन्तव्य को जाएंगे।
• बोदला की ओर से लोहामंडी जाने वाले वाहन कारगिल पेट्रोल पम्प से करकुंज होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।
• रुई की मण्डी भोगीपुरा सीओडी चौराहों से ऑटो, ई-रिक्शा का आवागमन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा।
• तहसील चौराहा से शाहगंज की तरफ ऑटो, ई-रिक्शा का आवागमन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा।
• सेन्ट जॉन्स चौराहा से लोहामण्डी, लोहामण्डी से बोदला एवं लोहामण्डी से कोठी मीनाबाजार मार्गों पर ऑटो, ई-रिक्शा का आवागमन प्रतिबन्धित रहेंगे ।
• सदर भट्टी चौराहा से मीरा हुसैनी तिराहा व हींग की मण्डी पुलिया की तरफ समस्त प्रकार के व्यवसायिक वाहनों का आवागमन प्रतिबन्धित रहेगा।
• बिजलीघर चौराहा से सुभाष बाजार तिराहा, मदीना होटल तिराहा, सदर भट्टी की ओर ऑटो, ई- रिक्शा का आवागमन प्रतिबन्धित रहेगा। ऑटो, ई-रिक्शा औलिया रोड़ से छीपीटोला से रावली होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
• अबु उल्लाह दरगाह से सुल्तानगंज की पुलिया सर्विस रोड़ पर समस्त प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबन्धित रहेगा।