आगरा

AGRA NEWS: ताजमहल घूमना अब और भी आसान, बढ़ने जा रही यह सुविधाएं

AGRA NEWS:दुनिया के सातवें अजूबे ताजमहल पर पर्यटकों की सुविधा के लिए कई नई व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
3 min read
• •
Updated: 14 May 2023, 4:33 PM IST
taj_andar.jpg
ताजमहल परिसर में पर्यटकों के लिए कुर्सियां लगाई जाएंगी

AGRA NEWS:दुनिया के सातवें अजूबे ताजमहल पर अब पर्यटकों को धूप में परेशान नहीं होना पड़ेगा और न ही उन्हें प्यास लगने पर पानी की समस्या होगी। सुरक्षा के तहत अब ताजमहल के ऊपर ड्रोन नहीं उड़ पाएंगे और न ही कोई लपका ताजमहल के गेट पर पर्यटकों को परेशान कर पाएगा। पुरातत्व विभाग और आगरा प्रशासन मिलकर ताजमहल पर कई सुविधाएं बढ़ाने जा रहा है।

ताजमहल के अंदर लगाई जाएंगी कुर्सियां

पुरातत्व अधीक्षक राज कुमार पटेल ने बताया की गर्मी के मौसम में ताजमहल घूमने के दौरान पर्यटकों को छांव में बैठने के लिए अभी काफी कम इंतजाम है। ताजमहल का ज्यादातर हिस्सा मार्बल और पत्थर का होने के कारण यहां गर्मी कुछ ज्यादा रहती है। इसके लिए ताजमहल के अंदर स्थान चिन्हित किए जा रहे हैं और चिन्हित जगहों पर कुर्सियां लगवाने का प्रस्ताव जल्द दिल्ली पुरातत्व कार्यालय भेजा जाएगा।

साफ पानी की बढ़ेगी व्यवस्था

पुरातत्व अधीक्षक ने बताया की पुरातत्व विभाग का प्रयास है की ताजमहल के अंदर पीने के ठंडे पानी की व्यवस्था और अच्छी हो, इसके लिए बीते वर्ष ही प्रस्ताव दिया जा चुका है। ईस्ट दलान और वेस्ट दलान दोनों ओर पानी के लिए नई यूनिट लगाई जानी है। बीते वर्ष इसका टेंडर लेने के लिए कोई कंपनी द्वारा आवेदन नहीं प्राप्त हुआ था, इस बार यह काम पूरा किया जायेगा और लोगों को गर्मी ने ठंडे पानी की पूरी व्यवस्था दी जायेगी। जो स्मार्ट टैब लगाए गए हैं वो एयरपोर्ट की तर्ज पर दिल्ली से चुन कर लगाए गए हैं। इसके अलावा आम नल भी लगे हुए हैं।

रात्रि दर्शन की टिकट अब मिलती है ऑनलाइन

ताजमहल पर रात्रि दर्शन के लिए हर पूर्णिमा और उसके दो दिन पहले और बाद में प्रवेश दिया जाता है। इसके लिए पहले एक दिन पूर्व पुरातत्व विभाग के कार्यालय पर आईडी की फोटोकॉपी देकर टिकट खरीदी जाती थी ,पर अब पुरातत्व विभाग ने ऑनलाइन बुकिंग भी शुरू कर दी है ,इससे पर्यटकों को रात में ताजमहल देखने के लिए एक दिन पहले आगरा आना अब जरूरी नहीं रहा है।

ताजमहल पर लगेगा एंटी ड्रोन सिस्टम

ताजमहल की आसमान से सुरक्षा व्यवस्था के लिए एंटी ड्रोन सिस्टम लगाए जाने की तैयारी की जा रही है। चेन्नई की कम्पनी बिग बैंग बूम साल्यूशंस ने ताजमहल में एंटी ड्रोन सिस्टम का डेमो दिया है। कम्पनी कुछ दिनों के अंतराल पर दोबारा डेमो देगी।
बता दें की ताजमहल की सुरक्षा व्यवस्था रेड और यलो जोन में बंटी हुई है। रेड जोन (स्मारक परिसर) में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) और यलो जोन (500 मीटर की परिधि) में ताज सुरक्षा पुलिस तैनात है। ताजमहल की दो किमी की परिधि में ड्रोन की उड़ान प्रतिबंधित है। स्मारक की सुरक्षा को ड्रोन से खतरा रहता है।शुक्रवार को ताजमहल की साप्ताहिक बंदी के दिन सुबह 11:30 से दोपहर 1:30 बजे तक ताजमहल में एंटी ड्रोन सिस्टम का डेमो किया गया।ताजमहल परिसर के समीप स्थित सीआईएसएफ के वाच टावर नम्बर चार के पास से ड्रोन उड़ाया गया। एंटी ड्रोन सिस्टम की सहायता से फ्रीक्वेंसी जाम कर ड्रोन को उड़ान भरने से रोकने का प्रदर्शन किया गया। डेमो के समय पुलिस-प्रशासन, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अधिकारी मौजूद रहे।

सीआईएसएफ कमांडेंट राहुल यादव ने बताया कि ताजमहल में एंटी ड्रोन सिस्टम के साफ्ट किल का डेमो कम्पनी ने दिया है। इसमें फ्रीक्वेंसी जाम कर ड्रोन को नीचे उतारा जाता है। हार्ड किल में ड्रोन कैचर गन का डेमो 24 मई के आसपास कम्पनी देगी। इसमें ड्रोन को गन से जाल फेंककर पकड़ा जाता है। अलग-अलग परिस्थितियों में भी डेमो किया जाएगा।
बिग बैंग बूम साल्यूशंस के प्रतिनिधियों ने डेमो के दौरान रडार के माध्यम से आठ किमी तक ड्रोन के उड़ने पर तत्काल पता चलने की जानकारी दी। ड्रोन को फ्रीक्वेंसी जाम कर उतारने के साथ ही उसे आगे बढ़ने से भी रोका जा सकेगा।

500 मीटर दूर बनेगा हाकर्स जोन

एसीपी ताजसुरक्षा अदीब अहमद ने बताया की ताजमहल के येलो जोन का अभी एडीए और अन्य विभागों के साथ संयुक्त निरीक्षण किया गया है। इसमें गाइड्स के खड़े होने के लिए तीन शेड वाली कैनोपी लगाने और हॉकर्स जोन बनाने के लिए स्थान चिन्हित किया जा रहा है। हॉकर्स को 500 दूर रखने और गाइडों का फिक्स स्थान होने से पर्यटकों की सुविधा में इजाफा होगा और पर्यटक ठगी से भी बचेंगे। लपकों को किसी भी अवस्था में सक्रिय नहीं रहने दिया जायेगा। नाबालिग हॉकर्स के लिए पर्यटन पुलिस पहले से ही अभियान चलाकर उन्हें शिक्षित करने का प्रयास कर रही है।

Published on:
Also Read
View All
‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक

Agra News: जेल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिले अजय कुमार लल्लू, जानिए CEC ज्ञानेश कुमार को लेकर क्या कहा?