आगरा

सबसे बड़ा सवाल, कौन होगा जगन प्रसाद गर्ग का वारिस, कुछ नाम आए सामने

भारतीय जनता पार्टी के विधायक जगन प्रसाद गर्ग के देहावसान के बाद रिक्त हुई आगरा उत्तर सीट पर मतदान 19 मई, 2019 को होगा।

2 min read
Apr 20, 2019
jagan prasad garg
jagan prasad garg

आगरा। आगरा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली सीट आगरा उत्तर पर राजनीति शुरू हो गई है। भारतीय जनता पार्टी के विधायक जगन प्रसाद गर्ग के देहावसान के बाद रिक्त हुई आगरा उत्तर सीट पर मतदान 19 मई, 2019 को होगा। चुनाव आयोग द्वारा जारी कार्यक्रमों के बाद राजनीतिक दलों में खलबली है। वे तो सोच रहे थे कि छह माह बाद चुनाव होगा। अचानक ही चुनाव कार्यक्रम आ गया।

ये हैं दावेदार

आगरा उत्तर से टिकट के लिए सर्वाधिक मारामारी भारतीय जनता पार्टी में है। यह तो स्पष्ट है कि यहां से वैश्य समाज से ही कोई प्रत्याशी बनेगा। चुनाव कार्यक्रम जारी होने के बाद कुछ नाम सामने आए हैं। इनमें महापौर नवीन जैन, सुरेन्द्र कुमार गुप्ता एडवोकेट, प्रमोद गुप्ता, पुरुषोत्तम खंडेलवाल, मुरारीलाल फतेहपुरिया, मनोज गर्ग, व्यापारी नेता विनय अग्रवाल के नाम प्रमुखता से लिए जा रहे हैं। जगन प्रसाद गर्ग ने अपने परिवार के किसी भी व्यक्ति को राजनीति में आगे नहीं बढ़ाया था। इससे लग रहा है कि उनके किसी बेटे को टिकट देने पर विचार किया जा सकता है। कयास लगाए जा रहे हैं कि सहानुभूति प्राप्त करने के लिए वैभव गर्ग का नाम पार्टी आगे बढ़ा सकती है।

टिकट का आधार

आगरा उत्तर से टिकट के लिए भाजपा में एक बार फिर भागदौड़ शुरू हो गई है। विधानसभा चुनाव 2017 और लोकसभा चुनाव 2019 में टिकट वितरण से यह तो साफ हो गया है कि पार्टी या काम का कोई महत्व नहीं है। पार्टी उसे टिकट देती है, जो चुनाव जीत सकने की स्थिति में होता है, भले ही वह पैराशूट हो या आयातित। फिर भी टिकट के दावेदार हार नहीं मान रहे हैं। उन्होंने पार्टी के बड़े नेताओं की परिक्रमा करनी शुरू कर दी है।

कोई प्रतिक्रिया नहीं

टिकट के दावेदार कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रहे हैं। इस संवाददाता ने कई नेताओं क फोन किया। सबने राजनीतिक बात कही- पार्टी का जो निर्णय होगा, मान्य होगा। इतना तो तय है कि सबके मन में लड्डू फूट रहे हैं कि टिकट मिल जाएगी। आगरा उत्तर को भाजपा का अपराजेय किला माना जाता है।

चुनाव कार्यक्रम

चुनाव की अधिसूचना 22 अप्रैल

नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 29 अप्रैल

नामांकन पत्रों की जांच 30 अप्रैल

नाम वापसी की तिथि 2 मई

जरूरत पड़ने पर मतदान 19 मई

मतगणना 23 मई

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App

Updated on:
20 Apr 2019 11:46 am
Published on:
20 Apr 2019 07:31 am