- पुलिस विभाग के नए आदेश से प्रियंका मिश्रा और परेशान
आगरा. Priyanka Mishra Worried प्रियंका मिश्रा पर तो मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। सरकारी कायदे कानून की अवहेलना से नौकरी जा सकती है इसका उदाहरण प्रियंका मिश्रा बन गईं है। इंस्टाग्राम पर खाकी वर्दी में रिवाल्वर लेकर रंगबाजी के वीडियो कर सुर्खियों में आई प्रियंका मिश्रा की कल नौकरी चल गई। एसएसपी आगरा ने प्रियंका का इस्तीफा मंजूर कर लिया। और साथ ही 1.80 लाख रुपए सरकारी खजाने में जमा कराने का निर्देश दिया है। पुलिस विभाग के नए आदेश से प्रियंका मिश्रा और परेशान हो गई हैं।
मूलत: औरैया निवासी प्रियंका मिश्रा वर्ष 2020 में पुलिस विभाग में सिपाही पद पर भर्ती हुई थी। 24 अगस्त को वर्दी में रिवॉल्वर वाले वीडियो के वायरल होने के बाद उन्हें लाइन हाजिर कर दिया गया था। 31 अगस्त को सोशल मीडिया पर ट्रोल होने पर परेशान होकर प्रियंका ने अपना इस्तीफा दे दिया था। जो विभाग ने मंजूर कर लिया।
पुलिस विभाग ने प्रियंका मिश्रा को तत्काल 1.80 लाख रुपए जमा कराने के आदेश दिए हैं। साथ ही उसका ब्योरा भी बताया है। 1.80 लाख रुपए में से ₹1.52 लाख रुपए सरकार ने प्रियंका मिश्रा की पुलिस सिपाही की ट्रेनिंग पर खर्च किए थे। शेष रकम अन्य देय से संबंधित हैं। इस्तीफा स्वीकार करने के बाद प्रियंका को नोटिस तामिल कराया गया है।