आगरा

साढ़े तीन माह लगातार ऑस्ट्रेलिया में होगा हिंदी भाषा व साहित्य का प्रचार-प्रसार

आगरा के कवि अनिल कुमार शर्मा साहित्यिक यात्रा पर ऑस्ट्रेलिया रवाना।

2 min read
Jun 22, 2018
Anil Kumar Sharma
Anil Kumar Sharma

आगरा। उत्तर प्रदेश वित्तीय निगम आगरा से रिटायर्ड व जेसीस क्लब आगरा के पूर्व अध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा ताज नगरी की छंदमुक्त काव्य धारा के प्रमुख कवि हैं। उनके प्रथम कविता संग्रह "पाने खोने के बीच कहीं" को आगरा व बाहर के वरिष्ठ कवियों व समीक्षकों की भूरि-भूरि सराहना मिली है। विभिन्न साहित्यिक संस्थाओं, मंचों, चैनलों, वाट्सएप समूहों व फेसबुक पर हिंदी कविता की धारा बहाने के बाद वे अब साढ़े़ तीन माह के साहित्यिक प्रवास पर ऑस्ट्रेलिया गए हैं।

ये बोले अनिल शर्मा
शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया रवाना होते समय उन्होंने स्पष्ट किया कि वे वहां लगातार विदेशी भूमि पर हिंदी भाषा व साहित्य का प्रचार प्रसार करेंगे। वहां सिडनी व मेल बर्न के कवि-लेखकों से भेंट करेंगे। अपनी काव्य कृति उन्हें देंगे। वह अपनी कविताओं द्वारा इंसानियत और मानवता का संदेश देंगे। साथ ही भारत-ऑस्ट्रेलिया साहित्य संवाद संघ बनाएंगे ताकि भारत व ऑस्ट्रेलिया के मध्य साहित्यिक सांस्कृतिक संबंध और भी मजबूत हो सकें। मीडिया समन्वयक व कवि कुमार ललित के अनुसार सिडनी में इंडियन लिटरेरी एंड आर्ट सोसायटी ऑफ ऑस्ट्रेलिया की रेखा राजवंशी व पत्रकार दृश्या शर्मा उनका स्वागत करेंगी। उनके साथ विभिन्न साहित्यिक आयोजनों की भूमिका निभाएंगी।

इन्होंने दी शुभकामनाएं
अनिल कुमार शर्मा की यात्रा की सफलता के लिए कवि राजीव खंडेलवाल, डॉ आर एस तिवारी, डॉक्टर सुषमा सिंह, डॉक्टर सत्या सक्सेना, डॉक्टर राजेंद्र मिलन, डॉक्टर युवराज सिंह, डॉक्टर ज्योत्स्ना शर्मा, नूतन अग्रवाल ज्योति, कमल आशिक व कुमार ललित ने शुभकामनाएं दी हैं।

Published on:
22 Jun 2018 07:20 pm