आगरा

मंदिर की वजह से बंद हो सकता है आगरा का ये रेलवे स्टेशन, अधिकारियों ने दिया नोटिस

आगरा का राजा की मंडी रेलवे स्टेशन यात्रियों के लिए हो सकता है बंद
2 min read
• •
Updated: 27 Apr 2022, 12:58 PM IST
आगरा का रेलवे स्टेशन राजा की मंडी
आगरा का रेलवे स्टेशन राजा की मंडी

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

आगरा। एक मंदिर की वजह से आगरा के राजा की मंडी रेलवे स्टेशन (Raja Ki Mandi) को यात्रियों के लिए बंद किया जा सकता है। स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर स्थित मंदिर को लेकर चल रहे विवाद के बीच डीआरएम ने ट्वीट कर यह बात कही है। DRM ने कहा है कि यदि चामुंडा देवी मंदिर (Chamunda Devi Mandir Agra) नहीं हटाया जाता, तो स्टेशन को यात्री प्रयोग के लिए बंद किया जा सकता है। बता दें कि प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर बना ये मंदिर अवैध रूप से निर्मित है।

भक्तों में है काफी गुस्सा
डीआरएम के इस रुख को लेकर भक्तों में गुस्सा है। उनका कहना है कि मंदिर हटाने को लेकर बेवजह के बहाने बनाए जा रहे हैं। जबकि रेलवे का कहना है कि मंदिर यात्रियों की आवाजाही में व्यवधान का कारण बनता है। साथ ही इसकी वजह से रेलगाड़ियों की रफ्तार भी कम हो जाती है। रेलवे ने मंदिर को स्थानांतरित करने के लिए मंदिर प्रशासन को एक नोटिस भी दिया है।

कम करनी पड़ती है रफ्तार
आगरा रेल मंडल ने बताया कि मंदिर की वजह से रेलवे लाइन को वक्राकार किया गया है। परिणामस्वरूप कोई भी ट्रेन यहां से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अधिक गति से नहीं गुजर पाती। इतना ही नहीं, हाई स्पीड ट्रेनों को भी यहां से निकलने में देरी होती है। जिसकी वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है और उनका समय बर्बाद होता है। इसलिए मंदिर को कहीं और शिफ्ट किया जाना बेहद जरूरी है।

शेड्यूल ऑफ डायमेंशन का उल्लंघन
रेल अधिकारियों के मुताबिक, राजा मंडी स्टेशन के कुछ हिस्से पर चामुंडा देवी का मंदिर स्थित है। जिसका क्षेत्रफल करीब 1716 वर्ग मीटर है और 600 वर्ग मीटर में मंदिर का भवन निर्मित है। इसका 72 वर्ग मीटर का क्षेत्र प्लेटफार्म नंबर 1 पर आता है। जो रेलवे के शेड्यूल ऑफ डायमेंशन का उल्लंघन है और सुरक्षा की दृष्टि से गलत है। अधिकारियों ने कहा कि रेलवे सिर्फ अतिक्रमण है। टाने का कार्य कर रहा है। यदि इस काम में कोई अड़चन आती है तो यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए स्टेशन यात्री प्रयोग के लिए बंद किया जा सकता है।

Published on:
Also Read
View All
‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक

Agra News: जेल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिले अजय कुमार लल्लू, जानिए CEC ज्ञानेश कुमार को लेकर क्या कहा?