आगरा

बनारस को पछाड़ना बना सपना, स्मार्ट सिटी की रैंक में आगरा को दूसरा स्थान

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शहर बनारस को पीछे करना आगरा के लिए महज सपना ही बना हुआ है।

2 min read
Jun 19, 2018
smart city

आगरा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शहर बनारस को पीछे करना आगरा के लिए महज सपना ही बना हुआ है। हालांकि आगरा की स्थिति पहले से काफी सुधरी है। हम बात कर रहे हैं स्माट्र सिटी रैंक की। केन्द्र सरकार द्वारा जारी की गई स्मार्ट सिटी रैंकिंग में आगरा उत्तर प्रदेश में दूसरे स्थान पर है। वहीं आगरा को देश में 24 वां स्थान मिला है। इससे पहले आगरा 269वें स्थान पर था, लेकिन ताजा रैंकिंग के आधार पर आगरा शहर ने बड़ी छलांग लगाई है।

आगरा का स्कोर 53.91
स्मार्ट सिटी रैंकिंग में पूरे देश में लगभग 4043 शहरों की मॉनिटरिंग की गई, जिसमें स्मार्ट सिटी बनने जा रहे 100 शहरों को शामिल किया गया। ताज़ा स्मार्ट सिटी रैंकिंग की सूची में बनारस प्रथम स्थान पर है, वहीं आगरा दूसरे स्थान पर आया है। सूची में आगरा का स्कोर 53.91 है। वहीं बरेली 50 वें, अलीगढ़ 77 वें स्थान पर है। खास बात ये है राजधानी लखनउ की रैंक 43 वीं है। आगरा राजधानी से भी आगे है।

खुशी का माहौल
मंगलवार सुबह केंद्र सरकार द्वारा जैसे ही स्मार्ट सिटी की रैंकिंग की सूची जारी की गई शहर के शासन प्रशासन में हलचल मच गई। नगर निगम की ओर से शहर की कायापलट की तैयारी पहले ही शुरू हो चुकी है। अब नगर निगम स्मार्ट सिटी बनाने को लेकर तैयारियां युद्धस्तर से करने की योजना बना रहा है। मेयर नवीन जैन ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा जारी की गई सूची में आगरा को देश में 24 वां और प्रदेश में वाराणासी के बाद दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। यह हमारे लिए गर्व की बात है।

Published on:
19 Jun 2018 04:25 pm
Also Read
View All