आगरा

ग्रामीण की हत्या कर बेरहमी से हत्या, आंखें निकालकर शव फेंका

— आगरा के इरादत नगर थाना क्षेत्र का मामला, बुधवार से था लापता।

2 min read
Jul 01, 2021
Woman murdered on suspicion of occultism

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले ग्रामीण की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। उसकी आंखें निकालकर शव को फेंक दिया गया। धौलपुर पुलिस ने शव को बरामद करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मृतक बुधवार सुबह से लापता था। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे।
यह भी पढ़ें—

यह था मामला
आगरा के थाना इरादत नगर क्षेत्र के गांव डाडकी निवासी 50 वर्षीय गंगा सिंह खेती करते थे। गंगा सिंह के तीन बेटे हैं। एक बेटा विश्वनाथ प्रताप सिंह चाऊमीन की ठेल लगाता है। उसने पुलिस को बताया कि पिता बुधवार की सुबह घर से चाऊमीन के लिए पत्ता गोभी लेने की कहकर निकले थे। कई घंटे बाद भी नहीं लौटे तो उनकी तलाश शुरू की गई। परिजनों ने सभी रिश्तेदार और आस—पास के लोगों से पूछताछ की लेकिन कहीं कोई जानकारी नहीं मिली।
यह भी पढ़ें—


रात्रि भर करते रहे तलाश
परिजन रात भर उनकी तलाश करते रहे लेकिन उनकी कहीं कोई जानकारी नहीं हो सकी। गुरुवार सुबह कुछ लोगों ने धौलपुर के राजाखेड़ा सीमा पर हत्या करके फेंका शव मिलने की जानकारी दी। परिजन मौके पर पहुंचे तो पिता का शव देखकर हैरान रह गए। हत्यारों ने उनके सिर के पिछले हिस्से में प्रहार किया था, जिससे उनकी मौत हाे गई। इसके बाद उनकी दोनों आंखें निकाल ली थीं। शरीर पर चोटों और घसीटने के निशान थे। गंगा सिंह ने हत्यारों से संघर्ष किया था। शव आगरा और धौलपुर की सीमा पर फेंका गया था। सूचना पर धौलपुर और आगरा पुलिस मौके पहुंच गई। डॉग स्क्वाड की टीम ने भी घटना स्थल का मौका मुआयना किया। एसपी ग्रामीण सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि घटनास्थल राजाखेड़ा का है, पंचायतनामा की कार्रवाई वहीं से की गई है। आगरा पुलिस द्वारा जांच में पूरा सहयोग किया जाएगा।

Published on:
01 Jul 2021 03:37 pm
Also Read
View All