आगरा

पश्चिमी विक्षोभ से यूपी में 29 मई और 30 मई को धूलभरी आंधी और बारिश, ये शहर होंगे प्रभावित

मौसम विभाग ने शुक्रवार और शनिवार को उत्तर प्रदेश के 16 जिलों में धूलभरी आंधी व बारिश होने की संभावना जतायी है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 29 May 2020, 10:41 AM IST
weather_1.jpg

आगरा. बीते कई दिनों से भीषण गर्मी की मार झेल रहे उत्तर प्रदेश के लोगों को गुरुवार को पड़ी हल्की फुहारों ने थोड़ी राहत दी है। मौसम विभाग (IMD) का अनुमान है कि शुक्रवार यानी 29 मई और 30 मई को भी यूपी के तमाम शहरों में धूलभरी आंधी और हल्की बारिश की संभावना है। इससे लोगों को काफी राहत महसूस होगी। इस दौरान तापमान में दो से तीन डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

करीब एक हफ्ते से यूपी के लोग झुलसाती गर्मी और लू के कारण बेहाल थे। इस दौरान प्रयागराज, बांदा, झांसी, आगरा और मथुरा समेत प्रदेश के तमाम जिलों का तापमान 45 के पार रहा। तपती गर्मी के बीच मौसम विभाग ने 29 मई से हल्की बारिश और आंधी का संभावना जतायी थी। लेकिन यूपी के तमाम शहरों को गर्मी से निजात दिलाने वाला ये तोहफा एक दिन पहले ही मिल गया। इसके कारण आगरा व आसपास के शहरों में तापमान 40 डिग्री पहुंच गया। वहीं पूर्वी यूपी के जिलों में बारिश के बाद तापमान 40 डिग्री के नीचे आ गया है।

मौसम में ये परिवर्तन पश्चिमी विक्षोभ के कारण हुआ है। मौसम विभाग ने शुक्रवार और शनिवार को उत्तर प्रदेश के 16 जिलों में धूलभरी आंधी व बारिश होने की संभावना जतायी है। इस बीच मथुरा, आगरा, हाथरस, एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, कन्नौज, इटावा, झांसी, महोबा, हमीरपुर, बांदा, लखनऊ, मुरादाबाद, प्रयागराज, वाराणसी आदि शहरों में लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।
रिपोर्ट :- सुचिता मिश्रा

Published on: