आगरा

AGRA:दर्शन के लिए चामुंडा मंदिर आया युवक, सन्नाटा देख कर दिया यह काम

आगरा के प्रसिद्ध चामुंडा देवी मंदिर में आए युवक ने दर्शन के बहाने दानपात्र और चढ़ावे के पैसे चोरी कर लिए।
2 min read
• •
Updated: 11 Apr 2023, 4:34 PM IST
chamunda_mandir.jpg
मंदिर में चोरी करते हुए युवक काका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है

आगरा के राजा की मंडी स्टेशन स्थित प्राचीन चामुंडा मंदिर में भक्त बनकर आए चोर ने दानपेटी और प्रतिमा के आगे चढ़ाए गए रुपए चोरी कर लिए और फरार हो गया। सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई। मंदिर कमेटी की तहरीर पर पुलिस कार्रवाई कर अज्ञात चोर की तलाश कर रही है।

यह है पूरा मामला

थाना लोहामंडी के राजा की मंडी स्टेशन पर स्थित प्राचीन चामुंडा देवी मंदिर में सोमवार को एक अज्ञात चोर ने चोरी की वारदात को अंजाम दे डाला। शातिर चोर सीसीटीवी में कैद हुआ है। मां चामुंडा देवी कमेटी के सदस्य विजयदत्त शर्मा ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे एक युवक मंदिर में दर्शन करने आया था। दोपहर को मंदिर बन्द होने का समय होता है और सन्नाटा हो जाता है। घटना के समय मंदिर के महंत भी मुख्य मंदिर में मौजूद नही थे। सीसीटीवी में कैद अज्ञात चोर पहले देवी मंदिर की रैलिंग फांदकर अंदर घुसा और मंदिर की दान-पेटी और देवी प्रतिमा के आगे चढ़ाए हुए रुपए जेब में रखकर रफूचक्कर हो गया।

महंत के आने पर खुला मामला

विजयदत्त ने बताया की जब मंदिर के महंत किसी काम से पुनः मुख्य मंदिर में लौटे तो देवी पर चढे रुपए गायब थे। महंत ने कमेटी को इस बात की जानकारी दी। जिसके बाद सीसीटीवी चेक किये गए। कैमरे में एक युवक चोरी की वारदात को अंजाम देता हुआ नजर आ रहा है। सूचना पर पुलिस भी आ गयी और अज्ञात चोर के खिलाफ मुक़दमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

कार्रवाई में जुटी पुलिस

इस मामले में थाना लोहामंडी प्रभारी आशीष कुमार पांडे ने बताया कि कमेटी की शिकायत पर अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।सीसीटीवी के आधार पर चोर की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। चोर आम भक्त बन कर मंदिर में घुसा था। पुलिस शातिर चोर को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजेगी।

Published on:
Also Read
View All
‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक

Agra News: जेल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिले अजय कुमार लल्लू, जानिए CEC ज्ञानेश कुमार को लेकर क्या कहा?