आगरा

आगरा का इंजीनियर बन गया ‘ड्रीम गर्ल पूजा’, सुरीली आवाज के दिवाने हुए दो दर्जन लोग…फिर ऐसे बनाया शिकार

Dream Girl Pooja : आगरा के एक इंजीनियर ने आयुष्मान खुराना की मूवी ड्रीम गर्ल को कुछ ज्यादा ही सीरियस ले लिया। वह भी ड्रीम गर्ल पूजा बन गया और कम से कम 24 लोगों को अपनी सुरीली आवाज से दीवाना बना लिया।
less than 1 minute read
May 22, 2025
Feature image
एआई के द्वारा निर्मित तस्वीर।

फिल्म ड्रीम गर्ल में आयुष्मान खुराना लड़की की आवाज निकालते थे। फिल्म में पूजा की सुरीली आवाज के कई लोग दीवाने हो गए थे। घंटों बातचीत करती थी। इंजीनियर दुर्गेश ड्रीम गर्ल फिल्म की तरह लड़की की आवाज निकाल लेता था। उसने अपनी सुरीली आवाज के जाल में दो दर्जन से अधिक लोगों को फंसाकर लाखों की ठगी की थी। आगरा साइबर क्राइम थाना पुलिस ने उसे दबोच लिया। दुर्गेश का अंदाज ड्रीम गर्ल पूजा से भी खतरनाक है। वह AI का भी इस्तेमाल करता है। 

पुलिस ने कराई युवती की आवाज में बात 

पुलिस को शुरू में लगा कि दुर्गेश झूठ बोल रहा है। पुलिस ने उससे कहा कि युवती की आवाज में बात करे। उसे फोन मिलाकर दिया गया। उसने सुरीली आवाज निकाली। सामने वाले से कहा कि अपना ध्यान रखो। उसे अकेला मत छोड़ना। दुनिया बहुत खराब है। आरोपित का अंदाज देखकर पुलिस हैरान रह गई। आरोपित के पास से दो मोबाइल बरामद हुए हैं। दर्जनों अवैध खातों की जानकारी मिली है।

फेसबुक से की थी दोस्ती, 1.42 लाख ठगे

एडीसीपी सिटी आदित्य ने बताया कि खंदारी निवासी दीपक सिंह के साथ 1.42 लाख की ठगी हुई। उसने पुलिस को बताया कि फेसबुक पर एक युवती से दोस्ती हुई। वह फोन पर बात करने लगी। उसे टेलीग्राम ग्रुप से जोड़ा। ट्रेडिंग में मुनाफा कराने का झांसा दिया। शुरू में मुनाफा कराया। बाद में 1.42 लाख रुपये ठग लिए।

साइबर क्राइम थाना पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस ने मनोहर एन्क्लेव, ग्वालियर (मध्य प्रदेश) निवासी दुर्गेश सिंह तोमर को पकड़ा। उसने इंदौर से इंजीनियरिंग की है। एक सॉफ्टवेयर बनाया था। वह ट्रेडिंग में मुनाफे के तरीके बताया करता था।

Updated on:
22 May 2025 01:05 pm
Published on:
22 May 2025 01:05 pm