सप्ताह में दिल्ली से आगरा के लिए छह दिन चलेगी एयर डेक्कन की फ्लाइट।
आगरा। दिल्ली से यदि आपको आगरा आना है, तो हवाई सफर कर सकते हैं। दिल्ली से आगरा के लिए फ्लाइट शुरू हो रही है, एयर डेक्कन की फ्लाइट छह दिन दिल्ली से आगरा आएगी। इस फ्लाइट की शुरूआत 14 जून से होने जा रही है।
वेबसाइट पर अपलोड की गई ये जानकारी
एयर डेक्कन की वेबसाइट पर आगरा से दिल्ली फ्लाइट का ब्योरा वेबसाइट पर अपलोड किया है। इसमें दिल्ली से आगरा की फ्लाइट रविवार को छोड़कर सप्ताह के छह दिन आएगी। दिल्ली से आगरा के लिए फ्लाइट सोमवार, मंगलवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को आएगी। ये फ्लाइट दिल्ली से शाम 6.50 पर चलकर रात्रि 8.00 बजे आगरा पहुंचेगी। आगरा से रात 8.15 पर उड़ान भरकर रात्रि 9.25 बजे दिल्ली पहुंचेगी। आगरा से दिल्ली तक का हवाई सफर एक घंटा 10 मिनट का होगा। डेक्कन ने इसका शेड्यूल तय कर फ्लाइट नंबर भी घोषित कर दिया है।
ये है किराया
एयर डेक्कन की वेबसाइट पर शेड्यूल के साथ ही फेयर भी अपलोड किया गया है। आगरा से दिल्ली तक फ्लाइट का फेयर 1486 रुपये है और 374 रुपये टैक्स है। इस तरह एक तरफ का किरया 1860 रुपये है। सिविल सोसायटी आॅफ आगरा के सचिव अनिल शर्मा ने बताया कि ये आगरा के लिए अच्छी खबर है। एयर डेक्कन द्वारा रविवार को छोड़कर सप्ताह के अन्य दिनों 14 जून से शुरू हो रही आगरा से दिल्ली की सीधी फ्लाइट 14 जून से शुरू हो रही है। आगरा से दिल्ली की फ्लाइट 31 अगस्त तक चलेगी। उन्होंने बताया कि अब पर्यटक हवाई यात्रा कर आगरा आ सकेंगे। इसके साथ ही आगरा के उद्यमियों को भी इससे बड़ा लाभ मिलेगा।