आगरा

एससीएसटी एक्ट के विरोध में वैश्य समाज ने किया बड़ा ऐलान

वैश्य समाज ने की सभी धर्मों के लोगों से अभियान में जुड़ने की अपील, सड़कों पर उतरकर होगा विरोध।

2 min read
Aug 21, 2018

आगरा। एससी-एसटी एक्ट में संशोधन के सुप्रीम कोर्ट के फैसले के उलट लोकसभा और राज्यसभा में एससी-एसटी अत्याचार निवारण संशोधन विधेयक को मिली मंजूरी के विरोध में वैश्यसमाज सर्वसमाज को एकजुट कर जानजागरण अभियान चलाएगा। यह निर्णय एमजी रोड स्थित एकता पैलेस होटल में आयोजित अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद की कोर कमेटी की बैठक में लिया गया। 23 अगस्त से प्रारम्भ हो रहे इस अभियान में सभी धर्म व समाज के लोगों से इस अभियान में जुड़ने की अपील की है।

ये लोग जुड़ें इस अभियान से
परिषद के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव व राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष विनय अग्रवाल ने बताया कि एससीएसटी एक्ट से सभी समाज के लोग प्रभावित होंगे। इसलिए सभी सवर्ण, मुस्लिम, पिछड़ा वर्ग आदि के लोग इस अभियान से जुड़े और एक्ट व सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराएं। अन्यथा झूठे मामलों में जेल जाने को तैयार रहें। आखिर किसी मामले में गिरफ्तारी से पहले जांच होने में क्या परेशानी है। सबके लिए समान कानून होना चाहिए। महज 15 फीसदी लोगों के 85 फीसदी लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ किया गया है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। देश भर में इसके विरोध में अभियान चलाया जाएगा। जिसकी शुरूआत आगरा से 23 अगस्त को होगी और संशोधन न होने तक लगातार चलती रहेगी।

एकजुट होने की जरूरत
परिषद के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष विनय अग्रवाल ने कहा कि एससी-एसटी एक्ट के विरोध में सभी सवर्णों को एकजुट होना होगा। हमें इस पर विचार विचार करना होगा कि किसी दलित को नौकरी पर रखें या नहीं। यह एक्ट समाज में भेदभाव की भावना बढ़ाएगा।

ये रहे मौजूद
इस अवसर पर मुख्य रूप से रवि प्रकाश अग्रवाल, विनय अग्रवाल, मुरारीलाल गोयल, विनोद अग्रवाल, दिनेश कातिब, शैलू, किशन कुमार गोयल, उमेश अग्रवाल, रूपेश अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, संजय अग्रवाल, सौरभ जैन आदि उपस्थित थे।

यह होंगे कार्यक्रम
-23 अगस्त को शाम पांच बजे श्रीराम चौक से बल्केश्वर चौक तक पदयात्रा।

-25 अगस्त को चिम्मन पूड़ी चौक से फब्बारा, महाराजा अग्रसेन चौक तक 12 बजे पदयात्रा।

-27 अगस्त को बेलनगंज तिकोनिया से छत्ता बाजार तक दोपहर 12 बजे से पदयात्रा।

-28 अगस्त को सर्वसमाज की बैठक व प्रेसवार्ता।

-30 अगस्त को जिलाधिकारी को ज्ञापन।

Published on:
21 Aug 2018 09:04 pm
Also Read
View All